Breaking News

महिलाओं की आर्थिक स्वतंत्रता को मजबूत बनाने निवेश प्लेटफार्म का शुभारंभ…

जेडी न्यूज़ विज़न….

लखनऊ: : महिलाओं की आर्थिक स्वतंत्रता को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए. महिला-केंद्रित निवेश प्लेटफॉर्म StreeDhana का शुभारंभ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर लखनऊ में किया गया। इस प्लेटफॉर्म का उद्देश्य महिलाओं को वित्तीय साक्षरता, निवेश के अवसर और संपत्ति निर्माण की दिशा में सशक्त बनाना है।


StreeDhana की स्थापना नीतू रघुवंशी और मंताशा ने की है। उनका उद्देश्य ऐसी व्यवस्था बनाना है जहाँ महिलाएँ आसानी से वित्तीय जानकारी प्राप्त कर सकें, निवेश को समझ सकें और आत्मविश्वास के साथ अपनी आर्थिक यात्रा शुरू कर सकें।
कार्यक्रम में डॉ. सी. के. कंसल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. जबकि डॉ. उर्वशी साहनी विशिष्ट अतिथि रहीं। उन्होंने महिलाओं की आर्थिक स्वतंत्रता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इस पहल की सराहना की।

About admin

Check Also

भाजपा का जिला योजना बैठक आयोजित,प्रशिक्षण महा अभियान को लेकर बनी रणनीति….

जेडी न्यूज़ विज़न…. बलरामपुर: :  पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के अंतर्गत मंगलवार को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *