जेडी न्यूज विजन….
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा ग्राम-रायपुर व रहनकलां
आगरा एत्मादपुर विधानसभा…
(ग्रेटर आगरा योजना) की लगभग 449.65 है० भूमि पर, कुल सम्भावित लागत धनराशि रू0 5142.00 करोड़ से 10 आवासीय टाउनशिप का किया गया शिलान्यास/लोकार्पण…
*मा. मुख्यमंत्री जी द्वारा विधिवत् भूमिपूजन एवं टाउनशिप मॉडल का किया गया अवलोकन, विभिन्न विभागों की योजनाओं, प्रोजेक्ट का किया लोकार्पण व शिलान्यास,जनसभा को किया संबोधित।*
*ग्राम-रायपुर व रहनकलां (ग्रेटर आगरा योजना) बनेगा दूसरा नोएडा, डीपीआर मिलते ही यमुना नदी पर डाउन स्ट्रीम में बनेगा रबर डैम-मा0 मुख्यमंत्री जी।*
आगरा.मा. मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा शहरी विस्तारीकरण एंव नये शहर प्रोत्साहन योजना के अन्तर्गत आगरा विकास प्राधिकरण द्वारा ग्राम-रायपुर व रहनकलां (ग्रेटर आगरा योजना) की लगभग 449.65 है० भूमि पर, कुल सम्भावित लागत धनराशि रू0 5142.00 करोड़ से 10 आवासीय टाउनशिप का शिलान्यास करने हेलीकाप्टर से रायपुर-रहनकला पहुंचे, कार्यक्रम स्थल पर बनाये गये अस्थाई हेलीपैड पर जनपद के मा0 जनप्रतिनिधियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया किया गया।
सर्वप्रथम मा0 मुख्यमंत्री महोदय द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत् भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया गया, मा0 मुख्यमंत्री महोदय ने प्रस्तावित टाउनशिप का 3-डी मॉडल का अवलोकन किया। तत्पश्चात मुख्य मंत्र से मा. मुख्यमंत्री जी द्वारा बटन दबाकर धनराशि रू0 5142.00 करोड से आवासीय टाउनशिप तथा विभिन्न विभागों की रू0 1324 करोड़ से जनपद की 324 परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया गया।
मा. मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने अपने संबोधन में कहा कि आगरा ब्रज भूमि की धरा, पौराणिक काल से अब तक सनातन की आभा को भक्ति के माध्यम से प्रज्ज्वलित करने, आजादी की लड़ाई में भी अपना अतुल्य योगदान देने वाली धरा को प्रणाम करते हुए मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कार्यक्रम में विलंब से आने पर खराब मौसम का कारण बताया साथ ही विलंब से आने पर भी जन समुदाय के उत्साह में कोई कमी न देख कर जन समुदाय के धैर्य की सराहना की तथा जनसभा में उपस्थित सभी का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा आपका उत्साह हमारी प्रेरणा है, विरासत भी है विकास भी है के मोदी जी के विजन को आपका समर्थन नई ऊर्जा प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण/नए शहर प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत ग्रेटर आगरा आवासीय योजना में सनातन धर्म की सभी 10 पवित्र नदियों के नाम पर, जिन्हें हर सनातनी नहाते समय स्मरण करता है “गंगे च यमुने चैव गोदावरी सरस्वती। नर्मदे सिन्धु कावेरि जलेऽस्मिन् सन्निधिंकुरु। “प्रातः स्मरणीय ऐसी पवित्र नदियों के नाम पर बसाई जा रही इस भूमि पर मुझे बताया गया कि भूमि पर कम अन्न उपजता था, उन्होंने कहा कि यह जमीन अब दूसरा नोएडा बन जायेगा, आवासीय टाउनशिप के साथ यहां कई ब्रिज बनेंगे, पर्यटन विकास की योजनायें आयेंगी, नये इंस्टीट्यूट खुलेगें, आधुनिक सड़कें, हास्पीटल, नगरीय विकास की योजनायें आदि आयेंगी, इससे आगरा स्मार्ट एवं सेफ आगरा के रूप में स्थापित होगा, उन्होंने उपस्थित जनता से कहा कि इन 09 वर्षों में हमने जो मांगा आपने हमे दिया, भारतीय जनता पार्टी के सभी 09 विजयी विधायकों को नवरत्न की संज्ञा देते हुए कहा कि आपने हमें महापौर, जिला पंचायत, सभी सांसद, विधायक, एमएलसी दिए, उसी का परिणाम है कि आज आगरा में मैट्रो, गंगाजल जिसे लोग कल्पना की चीज मानते थे, वह भी मिला, जल्द ही एयरपोर्ट सिविल टर्मिनल भी आपका अपना होगा, आज दुनिया युद्ध में है, प्रत्येक देश परेशान है, कहींं महंगाई है, कहीं लोग भूख से तरस रहे हैं, 200 देश दुनियां में हैं, लेकिन अकेला भारत महंगाई को नियंत्रण में किया है, आमजन को कोई परेशानी नहीं है।
उन्होंने कहा कि अमेरिका में युद्ध के कारण महंगाई चरम पर है, पाकिस्तान तबाह है, मोदी जी ने पेट्रोल कम्पनियों को बुलाकर स्पष्ट कहा कि गरीब लोगों पर गैस, पेट्रोल, डीजल का जोर न पड़े, उन्होंने केन्द्र सरकार के मुनाफे को भी नहीं लिया, मोदी जी ने कश्मीर से 370 तथा अभी हाल ही में देश से नक्सलवाद समाप्त किया। पहले कांग्रेस के समय कश्मीर में दो विधान, दो निशान, दो प्रधान होते थे, श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने एक विधान, एक निशान, एक प्रधान की बात कही, बाबा साहब के संविधान में भी यहीं लिखा था, डा0 अम्बेडकर का भी सपना साकार हुआ, आज सुरक्षित व समृद्ध भारत विरासत का सम्मान कर रहा है, ब्रज विकास तीर्थ परिषद द्वारा ब्रज की धरोहरों को संरक्षित कर सम्मान प्राप्त हो रहा है, मा0 मुख्यमंत्री महोदय ने कहा कि 1526 में सम्भल के हरिहर मन्दिर को तोड़कर सनातन का अपमान किया गया, आज 2026 में वर्षों के बाद फिर से सनातन का दौर लौटा, सम्भल में 67 तीर्थ, जो समाप्त कर दिए गये थे, को पुनर्जीवित किया तथा 19 कूप, जो समाप्त कर दिए गये थे, उनको पुनर्जीवन दिया एवं 84 कोष की परिक्रमा पुनः शुरू की गई है, हमारी सरकार लोककल्याण के साथ नौजवानों को नौकरी भी देती है, विकास भी और विरासत भी को साथ लेकर कार्य करती है, आज माफियाओं को मिट्टी में मिला दिया गया है, अब कोई विधायक राजूपाल तथा उमेश पाल की हत्या को सोच भी नहीं सकता, जातिवादी पार्टियां जाति के नाम पर बांटती हैं, विकास का पैसा हजम करती हैं, आज माता, बहनों व व्यपारियों की सुरक्षा ही नहीं, अब कोई गलत नजर भी नहीं डाल सकता, उन्होंने कहा कि ऐसी पार्टियां महापुरूषों को जाति में बांटकर समाज की एकता को खण्डित करना चाहती हैं, उन्होंने कहा कि महाराणप्रताप, राणासांगा देश के लिए बलिदान दिया, महाराज सूरजमल ने लाल किला में भूसा भर दिया, लोकमाता अहिल्याबाई ने उत्तर से दक्षिण, पूरब से पश्चिम तक सभी आस्था के स्थलों, तीर्थों, मन्दिरों को पुनर्जीवित कर, सनातन के गौरव को पुनर्जीवित करने का कार्य किया।
मा0 मुख्यमंत्री महोदय ने उपस्थित जनता से कहा कि यह समय बटनें का नहीं एकजुट होकर विश्व मंच पर आगे बढ़ने का है, उन्होंने कहा कि इस टाउनशिप में 10 हजार से अधिक परिवार रहेंगे, इसमें गरीब भी, उद्यमी भी सभी के लिए आवास हैं, हमारी सरकार में आगरा के पेठा को ओडीओपी में लाकर विश्व स्तर पर पहचान दी, उन्होंने आगरा को लोकार्पित, शिलान्यास की गई योजनाओं की बधाई देते हुए कहा कि विकास के लिए आप जो कहेंगे वो मिलेगा। मा0 मुख्यमंत्री महोदय ने कहा कि जल्दी ही छत्रपति शिवाजी म्यूजियम के लोकार्पण के लिए आगरा शहर के मैट्रो के दूसरे चरण के शुभारम्भ के लिए नये एयरपोर्ट के उद्घाटन में आने की बात कही, मा0 मुख्यमंत्री जी ने मंच से घोषणा करते हुए कहा कि डीपीआर मिलते है, आगरा में यमुना नदी पर डाउन स्ट्रीम में रबर डैम बनाये जाने की भी बात कही, जिसका उपस्थित जनता ने ताली बजाकर स्वागत किया, अपने सम्बोधन के अन्त में रू0 5142.00 करोड़ से आवासीय टाउनशिप, ग्राम-रायपुर व रहनकलां (ग्रेटर आगरा योजना) तथा विभिन्न विभागों की व रू0 1324 करोड़ से जनपद की 324 परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास योजनाओं को आगरा वासियों को समर्पित किया।
कार्यक्रम में मा. मंत्री, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग, उ0प्र0 तथा जनपद प्रभारी मंत्री श्री जयवीर सिंह जी, मा.केंद्रीय मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल जी, उच्च शिक्षा मंत्री श्री योगेंद्र उपाध्याय जी, मा0 मंत्री महिला व बाल विकास पुष्टाहार श्रीमती बेबीरानी मौर्य, मा0 मंत्री होमगार्ड व नागरिक सुरक्षा श्री धर्मवीर प्रजापति, मा0 सांसद फतेहपुर सीकरी श्री राजकुमार चाहर, मा0 राज्यसभा सदस्य श्री नवीन जैन, मा.विधायकगण डॉ.जीएस धर्मेश जी, श्री पुरुषोत्तम खंडेलवाल जी, डॉ. धर्मपाल सिंह जी, श्रीमती रानी पक्षालिका सिंह जी, चौ.बाबूलाल जी, श्री छोटेलाल वर्मा जी, श्री भगवान सिंह कुशवाह जी, मा.एमएलसी श्री विजय शिवहरे जी, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया जी, महापौर श्रीमती हेमलता दिवाकर कुशवाह जी, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री प्रशांत पौनिया जी, महानगर अध्यक्ष भाजपा श्री राजकुमार गुप्ता जी, जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय लोकदल श्री गोविंद शर्मा जी तथा मण्डलायुक्त श्री नगेन्द्र प्रताप सिंह, पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार जी, जिलाधिकारी श्री अरविन्द मल्लप्पा बंगारी जी, एडीए उपाध्यक्ष श्रीमती एम. अरुणमोली, सीडीओ श्रीमती प्रतिभा सिंह, सहित सम्बन्धित अधिकारीगण आदि उपस्थित रहे।
Jd News Vision