Breaking News

लालमणि रध्वज सिंह की पुण्यतिथि पर हुआ श्रद्धांजलि कार्यक्रम, गरीबों में वितरित किए गए वस्त्र…

जेडी न्यूज़ विज़न….

कौड़ीराम : : स्वर्गीय लालमणि रध्वज सिंह की 19वीं पुण्यतिथि गुरुवार की रात जगदीश सिंह इंटर कॉलेज परिसर में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उन्हें याद करते हुए उनके सामाजिक योगदान पर प्रकाश डाला।
मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सहकारी संघ के पूर्व उपाध्यक्ष संतराज यादव ने कहा कि समाज की निस्वार्थ सेवा करने वाले लोग कभी भुलाए नहीं जाते। स्व. लालमणि रध्वज सिंह ने अपने जीवनकाल में गरीबों, पिछड़ों और जरूरतमंदों की सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहकर समाज में एक आदर्श स्थापित किया।
इस अवसर पर राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त विभ्राट चंद कौशिक, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मार्कण्डेय राय, नित्यानंद मिश्र, अरविंद पांडेय और मनोज शुक्ल ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए स्व. सिंह के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता दिनेश चंद्र त्रिपाठी ने की, जबकि संचालन विश्वनाथ सिंह ने किया। इस दौरान क्षेत्र के निराश्रित और गरीब लोगों को वस्त्र वितरित कर सेवा कार्य भी किया गया।
कार्यक्रम के अंत में आयोजक एवं स्व. लालमणि रध्वज सिंह के पुत्र गुलाब रध्वज सिंह ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर महेश राय, ओमप्रकाश त्रिपाठी, अश्वनी राय, हरिश्चंद्र शुक्ल, अभिमन्यु राय, अंकुर श्रीवास्तव, उमेश दूबे, रामबचन राय, राजेश्वरी राय, मनमोहन यादव, सुरेंद्र यादव सहित क्षेत्र के अनेक लोग उपस्थित रहे।

About admin

Check Also

नौकरी का झांसा देकर 150 बेरोजगारों को ठगा, कोऑर्डिनेटर और फील्ड अफसर बनाकर लिए करोड़ों….

जेडी न्यूज विजन….. लखनऊ  : : राजधानी में जालसाजों ने जीवन पथ और बेक फाउंडेशन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *