Breaking News

नागरी प्रचारिणी सभा ने किया वसंतोत्सव का आयोजन….

जेडी न्यूज़ विज़न….

(अरुण कुमार राव)

देवरिया : : नागरी प्रचारिणी सभा के तत्वावधान में आयोजित वसंतोत्सव में प्रख्यात गायक अन्टू भोजपुरिया ने नित्यानंद आनन्द के लिखे भोजपुरी गजल एगो मुस्की क अतना असर होइ, हम ना जननी जिनिगिया जहर होइ तथा चइत मासे चुनरी रंगइबे हो रामा पिया तोहरे नामे के गायन से श्रोताओं को वसंत के रंग में सराबोर कर दिया।

इसके बाद संगीत साधिका श्वेता पाण्डेय ने चढल बा चइत के खुमार हो मनवां खोजे सजनवा प्रस्तुत कर सबको आनंदित कर दिया इस गीत की शब्द रचना गीतकार सौदागर सिंह ने की थी। इसके बाद गीतकार छेदी प्रसाद गुप्त विवश ने अपने गीत सब केहू लागल बा अपने जोगाड़ में, आपन भलाई होखे दुनिया जा भाड़ में प्रस्तुत कर वर्तमान सामाजिक सच्चाई का पर्दाफाश करने की कोशिश की। आगे रमेश सिंह दीपक ने आज बसंत बन पाहुन आये स्वरचित गीत सुनाया।


वसंतोत्सव के मुख्य गीतकार गिरिधर करुण ने चुअत अन्हरवे अंजोर हो रामा हमरे अंगनवा स्वरचित चैता सुनाकर भाव विभोर कर दिया। नित्यानंद आनन्द ने खेलत रामा बकइयां हो रामा बाबा के अंगनवा चैता प्रस्तुत किया। सौदागर सिंह के चईता से कार्यक्रम का समापन हुआ। अन्त में मंत्री डा. अनिल कुमार त्रिपाठी ने सभी का आभार व्यक्त किया।
इसके पूर्व प्रार्थना राय ने वाणी वन्दना की। सभा के अध्यक्ष डॉ जयनाथ मणि त्रिपाठी, मंत्री डॉ अनिल कुमार त्रिपाठी ने मुख्य गीतकार गिरिधर करुण और कलाकार गण को उत्तरीय और माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस संगीतात्मक आयोजन में प्रख्यात वादक लव कुमार मिश्र ने तबला वादन हारमोनियम स्वंय अन्टू भोजपुरिया और झांझ पर नित्या नन्द आनंद ने संगत किया।

समारोह का संचालन प्रसिद्ध गीतकार सौदागर सिंह ने किया और अध्यक्षता डॉ जयनाथ मणि त्रिपाठी ने किया। सुभाष राय, रजनीश गोरे, नागेन्द्र शुक्ल, डॉ दिवाकर प्रसाद तिवारी, रवीन्द्र नाथ तिवारी, वृद्धि चन्द्र विश्वकर्मा, इन्द्र कुमार दीक्षित, दिनेश कुमार त्रिपाठी, हिमांशु सिंह, श्वेतांक मणि त्रिपाठी, रवि प्रकाश मिश्र, कौशल कुमार मिश्र, हरेन्द्र शुक्ल, डॉ मधुसूदन मिश्र, डॉ सौरभ श्रीवास्तव, दयाशंकर कुशवाहा, भृगुदेव मिश्र, आचार्य परमेश्वर जोशी, रामनिवास पाण्डेय, जितेन्द्र प्रसाद तिवारी, रमेश चन्द्र त्रिपाठी, अनिल कुमार मिश्र, ब्रजेश पाण्डेय अधिवक्ता, ऋषिकेश मिश्र, सुबोध मिश्र, मार्कण्डेय मिश्रा, आदि गणमान्य उपस्थित रहे।

About admin

Check Also

भाजपा का जिला योजना बैठक आयोजित,प्रशिक्षण महा अभियान को लेकर बनी रणनीति….

जेडी न्यूज़ विज़न…. बलरामपुर: :  पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के अंतर्गत मंगलवार को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *