Breaking News

एस एन मेमोरियल पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव एवं स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया….

JD NEWS VISION….

(अरूण कुमार राव)
देवरिया : : शहर के न्यू कॉलोनी स्थित एस एन मेमोरियल पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव एवं स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथि के रूप में सपा सांसद रमाशंकर विद्यार्थी, भाजपा विधायक सुरेन्द्र चौरसिया एवं नपा अध्यक्ष गौरा बरहज श्वेता जायसवाल ने मां सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ की।

तत्पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के बच्चों ने गणेश वंदना व सरस्वती वंदना से किया। वार्षिकोत्सव में विद्यालय के छात्र –छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। बच्चों ने देशभक्ति से लेकर सामाजिक मुद्दों पर मनमोहक प्रस्तुति दी। मिट्टी के बेटे गाने पर उपस्थित अतिथि, अभिभावक एवं उपस्थित अन्य लोगों की आंखें नम हो गई। सभी उपस्थित अभिभावक एवं लोगों ने इस गाने के बीच खड़े होकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। विगत सत्र में हुए विद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्तीर्ण छात्र छात्राओं को पुरस्कार वितरण एवं सम्मानित भी किया गया।

पत्रकारिता क्षेत्र, राजनीतिक क्षेत्र,चिकित्सा क्षेत्र,व्यापार क्षेत्र, न्याय क्षेत्र एवं शिक्षा क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों को विद्यालय के निदेशक विपिन कुमार शर्मा व प्रधानाचार्य सुनीता शर्मा ने अंग वस्त्र एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। विगत सत्र का बेस्ट टीचर अवॉर्ड दिव्या त्रिपाठी एवं सरोज यादव को दिया गया।
जबकि बेस्ट स्टूडेंट अवॉर्ड से श्रेया सिंह को नवाजा गया। कल्चरल एक्टिविस्ट के लिए सुल्ताना खान को सम्मानित किया गया।
सम्मानित होने वाले लोगों में मुख्य रूप से उ. प्र. श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रदेश कोषाध्यक्ष अरूण कुमार राव, जिला संयोजक डा शशिधर मिश्र, पत्रकार बृजेश चंद शर्मा,अजय कुमार मिश्र, ओमप्रकाश मणि, प्रियंका त्रिपाठी संयुक्त सचिव जिला अधिवक्ता संघ, चंदा राव परामर्शदाता परिवार न्यायालय देवरिया,दिनेश सिंह, डॉ मधुसूदन मिश्र, डॉ संजीव राव, बृजेश सिंह, डॉ. डी. के. सिंह, आनंद विजय सिंह, राजीव कुमार मिश्र, अभय कुमार निगम, बागेश्वरी मिश्र, धनंजय नाथ त्रिपाठी, देवेश मणि त्रिपाठी, हेमंत सिंह, ओंकार पांडेय,पुरुषोत्तम मरोदिया दिनेश शुक्ला, ओंकार मणि आदि लोग रहें।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से विद्यालय के निरंजन शर्मा, विजय शर्मा , विनीत शर्मा, वीरेन्द्र शर्मा, कमल शर्मा, धीरज यादव, मीरा पाण्डेय, सुकन्या वर्मा, अंकिता यादव, प्रज्ञा पांडेय, प्रिया मद्धेशिया, सुमन मौर्य, एवं सुरेश सोनकर सहित सभी बच्चें व अभिभावक मौजूद रहें।

About admin

Check Also

श्री मेंहदीपुर बालाजी भगवतीगंज का आठवां वर्ष महोत्सव कार्यक्रम के तहत भव्य निशान शोभायात्रा निकाली गई….

जेडी न्यूज विजन…. श्री बालाजी परिवार भगवतीगंज के तत्वावधान में श्री मेंहदीपुर बालाजी भगवतीगंज का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *