जेडी न्यूज विजन….
थाना -तोरवा जिला-
बिलासपुर (छ.ग.) : : पंजाब से छत्तीसगढ में नशीली पदार्थ हेरोईन की तस्करो पर बिलासपुर पुलिस की कार्यवाही
अवैध नशीली पदार्थ हेरोईन तस्कर और खरीददार सहित कुल 05 आरोपी गिरफतार
’’ अंतर राज्यीय स्तर पर नशीली पदार्थ हेरोईन तस्कर के 05 तस्कर चढे बिलासपुर पुलिस के हत्थे।
गिरफतार आरोपी
01 जितेन्दर सिंह रधांवा पिता प्रीतम सिंह रंधावा उम्र 43 साल पता हदैतपुर भिलोवाल थाना कत्थुनगर अमृतसर पंजाब
02 जगदीप सिंह पिता तरलोक सिंह उम्र 38 साल पता ग्राम सुल्तानपिंड थाना पट्टीलोन जिला अमृतसर पंजाब
03 शेख अल्ताफ उर्फ लल्ला पिता शेख सरकार उम्र 27 साल साकिन दीनदायल उपाध्याय नगर दाउपारा कोतवाली मुगेंली
04 अमित कुमार डाहिरे पिता विष्णु प्रसाद डाहिरे उम्र 24 साल साकिन कोलिहाडीह थाना कोतवाली मुगेली
05 अवि पाठक पिता गोपी पाठक उम्र 23 साल साकिन कोतवाली मुगेंली
जप्त मश्रूका –
01 नशीली पदार्थ हेरोईन वजन 97.63 ग्राम
02 घटना मे प्रयुक्त अल्टो कार
03 घटना मे प्रयुक्त स्कूटी
04 एन्ड्राईड मोबाईल 05 नग
05 नशीली पदार्थ बिक्री रकम 57800 रू
जुमला कीमती 538000 रू
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के द्वारा जिले में अवैध नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने अवैध नशे के सौदागरो पर लगातार कार्यवाही जिले के सरहदी इलाको में लगातार निगरानी करने निर्देशित किया गया है। बिलासपुर पुलिस द्वारा लगातार अवैध नशे के व्यापार में संलिप्त पर कार्यवाही किया जा रहा हैं। उसी बीच यह सूचना मिल रही थी कि बाहर राज्य से छत्तीसगढ के अनेक जिलो में नशीले पदार्थ हेरोईन की सप्लाई हो रही हैैं तथा बडी कीमतो में विक्रय किया जा रहा हैं। बिलासपुर पुलिस द्वारा मुखबीर तैनात किया गया तथा लगातार बाहरी लोगो एवं संदिग्धो पर नजर रखी जा रही थी कि दिनांक 12.05.2026 को सूचना मिला कि तोरवा क्षेत्र रेल्वे स्टेशन के पास एक अल्टो कार क्रमांक सीजी 22एबी 5247 में नशीली पदार्थ हेरोईन की तस्कर विक्रय करने के लिये ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं सूचना पर निरीक्षक निलेश पांडेय एवं तोरवा पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचा कार सवार व्यक्ति रोड किनारे खडी किये थे कि घेराबंदी कर चेक किया गया कार में 05 व्यक्ति मिले पूछताछ गोलमोल जवाब देने लगे कार में बैग को तलासी लेने पर बैग के अंदर एक बाटल में प्रतिबंधित हेरोईन नशीली पदार्थ का होना पाया गया किसी प्रकार का कोई वैध दस्तावेज होना नही पाया गया। पूछताछ पर अपना नाम जितेंदर सिंह रंधावा , जगदीप सिंह निवासी अमृतसर पंजाब के द्वारा छत्तीसगढ के बिलासपुर जिले में बिक्री हेतु लाना बताये हैं। खरीदार शेख अल्ताफ, अमित कुमार डाहिरे ,अवि पाठक निवासी मुंगेली का होना पाया गया आरोपीयो के कब्जे से प्रतिबंधित नशीली पदार्थ हेरोईन वजन 97.63 ग्राम एवं घटना में प्रयुक्त कार,स्कूटी,बिक्री रकम एवं मोबाईल फोन जप्त कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 21बी,22बी,29 के तहत कार्यवाही किया गया हैं।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक नीलेश पांडेय, उपनिरीक्षक कमलनारायण शर्मा , सउनि देवेन्द्र तिवारी, प्रआर बलबीर सिंह ,आर.अजय शर्मा,सत्येन्द्र सिंह , संदीप शर्मा,मुपेन्द्र सिंह, अखिलेश राय, विवेक राय की भूमिका सराहनीय हैं।
Jd News Vision