Breaking News

आशुतोष श्रीवास्तव ने किया रक्तदान, जरूरतमंद मरीज को मिली नई जिंदगी

जेडी न्यूज़ विज़न…

गोंडा हरीश गुप्ता

गोण्डा : : मानवता की मिसाल पेश करते हुए ठाकुर दिलीप सिंह आईटीआई, रघुराज नगर टिकरी नवाबगंज, जनपद गोण्डा से जुड़े आशुतोष श्रीवास्तव ने एक जरूरतमंद मरीज के लिए रक्तदान कर सराहनीय कार्य किया।
जानकारी के अनुसार, सुमन कौशल (उम्र 49 वर्ष), निवासी परसपुर, जिला गोण्डा को तत्काल रक्त की आवश्यकता थी। इस कठिन समय में आशुतोष श्रीवास्तव ने आगे बढ़कर रक्तदान किया, जिससे मरीज को समय पर उपचार मिल सका।इस नेक कार्य की क्षेत्र में व्यापक सराहना की जा रही है। सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने आशुतोष श्रीवास्तव के इस मानवीय पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्य समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।रक्तदान को महादान बताते हुए लोगों से अपील की गई कि वे भी जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आएं और मानवता की सेवा में अपना योगदान दें।

About admin

Check Also

रामसेवक त्रिवेदी बालिका इंटर कॉलेज में मना ‘ममता का उत्सव’: जब रैंप पर माताओं ने बेटियों संग बिखेरे आत्मविश्वास के रंग

जेडी न्यूज़ विज़न…. इटौंजा ​/लखनऊ : : रामसेवक त्रिवेदी बालिका इंटर कॉलेज के प्रांगण में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *