जेडी न्यूज विजन…..
तुलसीपुर: : बलरामपुर 10 मई
वे टू लिव फाउंडेशन द्वारा NSKFDC के सहयोग से बच्चों को शुद्ध एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कंपोजिट विद्यालय तुलसीपुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय लोहटी गैसड़ी एवं प्राथमिक विद्यालय जुगुनभरिया गैसड़ी में RO मिनरल वाटर प्लांट स्थापित किए गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला महामंत्री दिलीप गुप्ता एवं इंजीनियर अय्यूब खान द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। समाजहित में किया गया यह प्रयास अत्यंत प्रेरणादायी एवं सराहनीय है।

कार्यक्रम में विद्यालय परिवार से हरीश गुप्ता, पदमा वर्मा, नागेश्वर नाथ मिश्रा एवं मोहम्मद शहाबुद्दीन सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। संस्था की ओर से संजय कुमार जी ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया।
वे टू लिव फाउंडेशन शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में निरंतर कार्यरत है। “स्वच्छ जल — स्वस्थ कल” अभियान के अंतर्गत यह पहल बच्चों के स्वास्थ्य संरक्षण, स्वच्छता जागरूकता एवं सुरक्षित भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Jd News Vision