*जेडी न्यूज़ विज़न***
संविधान निर्माता डॉ भीमराव आम्बेडकर जी 135 वीं जयंती पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने माल्यापर्ण कर श्रद्धापूर्वक किया नमन…
*कहा : डॉ. बाबा साहेब का जीवन संघर्ष, साहस और आत्मसम्मान की एक महान मिसाल*
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने भारतीय संविधान के शिल्पकार, सामाजिक समरसता के लिये अपना जीवन समर्पित करने वाले, भारत रत्न से सम्मानित ‘बाबा साहब’ डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की 135 वीं जयंती पर बिल्हा विधानसभा के तिफरा सिरगिट्टी में स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यापर्ण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया और सभी को आम्बेडकर जयंती की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारत के महान संविधान निर्माता, भारत रत्न, समाज सुधारक डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती के अवसर पर आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाऐं। यह दिन सिर्फ एक तारीख नहीं है, यह हम सब के स्वतंत्रता, आत्मसम्मान और समानता के अधिकार का सबसे बड़ा उत्सव है। भीमराव अंबेडकर का जीवन संघर्ष, साहस और आत्मसम्मान की एक महान मिसाल है। उनका जन्म एक दलित परिवार में हुआ, जहाँ उन्हें बचपन से ही छुआछूत और भेदभाव का सामना करना पड़ा संघर्षों की भट्टी में तपकर कुंदन बने बाबासाहेब केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व के एक जीवंत विचार हैं,

जिन्होंने हाशिए के समाज को लोकतंत्र की मुख्यधारा से जोड़ा है। उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों के अधिकारों के लिए समर्पित किया। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम के बावजूद उन्होंने शिक्षा को अपना हथियार बनाया और देश-विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त की। समाज में आदिवासियों और आदिवासियों के अधिकारों के लिए उन्होंने सामूहिक संघर्ष और अनुसूचित वर्ग, महिलाओं और आदिवासियों के अधिकारों के लिए आवाज उठाई। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब का संदेश था कि लोकतंत्र केवल चुनाव की व्यवस्था नहीं है, बल्कि समाज के हर वर्ग को सम्मान और अवसर देने की व्यवस्था है। विकास तभी सार्थक है जब वह सबसे कमजोर व्यक्ति तक पहुंचे। मोदी सरकार की योजनाएं इसी सिद्धांत पर केंद्रित रहती हैं। उनके भीमराव अंबेडकर के पंच तीर्थ उनके जीवन, संघर्ष और समाज सुधार के महान कार्यों की स्मृति को दर्शाते हैं जो हमे उनके आदर्शों, समानता, न्याय और मानव अधिकारों के प्रति उनके समर्पण की प्रेरणा देते हैं और हर भारतीय को उनके मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करते हैं।
उन्होंने कहा हमारी सरकार कि सर्वोच्च प्राथमिकता है कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे इसके लिए विभिन्नी जंकल्याण योजनाएँ, नीति के साथ कार्य कर रही है। पंडित दीनदयाल जी का ‘अंत्योदय‘ हो या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास‘ का मंत्र हो। इस अवसर पर कार्यक्रम बौद्ध समाज के अध्यक्ष राजा नंदेश्वर जी एवं जितेंद्र भावे जी के सानिध्य में सम्पन्न हुआ, इस मौके पर जिला मंत्री रितेश अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष श्री हरीश चंद्र साहू जी, वार्ड के पार्षद श्याम कार्तिक वर्मा जी, जोन अध्यक्ष विजय मरावी जी, पार्षद सीमा संजय सिंह जी, बैजन्ती जोशी जी, अल्प संख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष हनीफ खान, जिला महामंत्री किसान मोर्चा दिनेश कौशिक जी, मंडल महामंत्री अजय कश्यप, राजू मानिकपुरी, राघवेन्द्र झा, संजय सिंह, रविन्द्र पाटनवार, डॉ जमुना कौशिक, सरोज साहू, दिनेश कौशिक, पवन छाबड़ा, अरविंद रात्रे, गणेश परिहार, भुनेश्वर रात्रे, सविता रजक, संगीता कुशवाहा, लव दीक्षित, नीरज यादव, अनिल सूर्या, ममता सोनी, संतोषी कश्यप, पृथ्वी श्रीवास, आशीष यादव, विजय जगत, आरती सिंह, दीपक यादव, सिद्धार्थ त्रिवेदी, विकास वर्मा, मंजू दुबे, सुभाष सिंह, सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Jd News Vision