Breaking News

भाई ने कर दिया बहन की निर्मम हत्या…मरने के बाद तक करता रहा चाकू से वार…

Jd news Vision….

०भैया छोड़ दो…चीखती रही बहन, फिर भी मौत होने तक चाकू से हमला करता रहा भाई, मां को भी‌ किया लहूलुहान…

इंजीनियर भाई ने जुड़वा बहन की हत्या कर दी। दोनों गुड़गांव में साथ ही रहते थे। आरोपी भाई की 3 महीने पहले नौकरी चली गई थी….

मुरादाबाद में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 25 वर्षीय इंजीनियर युवक ने दिनदहाड़े अपनी जुड़वा बहन की चाकू मारकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं, आरोपी ने अपनी मां पर भी जानलेवा हमला कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से कार लेकर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

यह घटना मझोला थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, हिमशिखा (25) और उसका भाई हार्दिक दोनों इंजीनियर थे और गुड़गांव में नौकरी करते थे। होली का त्योहार मनाने के लिए दोनों 2 मार्च को घर आए थे। शुक्रवार को दोनों को वापस गुड़गांव लौटना था।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार दोपहर किसी बात को लेकर भाई-बहन के बीच कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि हार्दिक ने चाकू से अपनी बहन हिमशिखा पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बहन चिल्लाती रही भैया छोड़ दो… चीखती रही, लकिन भाई का दिल नहीं पसीजा। वह चाकू से हमला करता रहा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई

मां के चीखने पर किया चाकू से हमला

वारदात के बाद आरोपी अपनी मां नीलिमा को उनके ऑफिस से कार में घर लेकर आया। जैसे ही नीलिमा घर के अंदर पहुंचीं, उन्होंने अपनी बेटी को खून से लथपथ देखा और जोर-जोर से चीखने लगीं। इस पर आरोपी ने अपनी मां पर भी चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।

चीख-पुकार सुनकर पड़ोस की दो महिलाएं मौके पर पहुंचीं। उन्हें देखकर आरोपी कार लेकर वहां से फरार हो गया। पड़ोसियों ने घर के अंदर जाकर देखा तो मां-बेटी दोनों खून से लथपथ जमीन पर पड़ी थीं। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

 

 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने हिमशिखा को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल मां नीलिमा का इलाज जारी है।

बदायूं का रहने वाला है परिवार

पुलिस के मुताबिक, नीलिमा मूल रूप से बदायूं की रहने वाली हैं। करीब 9 साल पहले उनके पति इंद्रजीत ने उन्हें छोड़ दिया था, जिसके बाद से वह बुद्धि विहार इलाके में किराए के मकान में रह रही हैं। नीलिमा एक बीमा कंपनी में काम करती हैं।

पड़ोसियों के अनुसार, हार्दिक की तीन महीने पहले नौकरी चली गई थी, जिसके बाद वह अपनी बहन के साथ ही रह रहा था। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।

एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में भाई-बहन के बीच कहासुनी के बाद वारदात होने की बात सामने आई है। आरोपी फरार है और उसे पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।

About admin

Check Also

मछली आज उड़ रही….

जेडी न्यूज़ विज़न…. (कीर्ति जायसवाल ) प्रयागराज : :  अखिल भारतीय अग्नि शिखा मंच के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *