Breaking News

मैं योगी आदित्य नाथ का विरोधी नहीं हूं.. लेकिन उनसे असहमत हूं: अविमुक्तेश्वरानंद …’

JD NEWS VISION….

०अविमुक्तेश्वरानंद ने बयान से मचाई खलबली..

प्रयागराज माघ मेले से शुरू हुआ शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और प्रदेश सरकार के बीच विवाद फिलहाल थमता नजर नहीं आ रहा है, इसी बीच शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का बड़ा बयान सामने आया है।

अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि, “मैं बीजेपी का विरोधी नहीं हूं, लेकिन योगी आदित्यनाथ से असहमत हूं.” शंकराचार्य की गो प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध यात्रा का चौथा दिन है और शंकराचार्य लखनऊ की ओर बढ़ रहे हैं।

शंकराचार्य ने बातचीत में कहा कि, मैं बीजेपी का विरोधी नहीं हूं, लेकिन सीएम योगी आदित्यनाथ से असहमत हूं. उन्होंने कहा कि मैं बीजेपी को जागरूक करने का काम कर रहा हूं. सीएम योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा और कहा कि वो संत नहीं है उनका आचरण संत जैसा नहीं है. शंकराचार्य ने कहा कि आज बुल्डोजर फूल बरसाने का काम कर रहा है।

शंकराचार्य बोले- बटुकों से माफी मांगने में क्या दिक्कत?

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि जो माघ मेले के दौरान हुआ, उसके बाद अगर बटुकों से माफी मांग लेते तो क्या गलती होती. समाजवादी शासन में जो इन पर पुलिसिया कार्रवाई हुई उस सवाल पर स्वामी भड़के और बोले क्या कहना चाहते हैं जो सपा की लाठी थी वही आपकी भी है. क्या बताना चाहते हैं आप सपा के कार्यो के पीछे खड़े होकर राजनीति करना चाहते हैं।

शंकराचार्य को मिली सशर्त अनुमति

शंकराचार्य ने कहा कि अनुमति मिल गयी है लेकिन 16 शर्तो के आधार पर जिसमे ये लिखा गया है कि बच्चो से नारा न लगवाएं. इसके साथ ही प्रतिष्ठित नेता के विरोध में बयान न देने सहित अन्य शर्ते बताई और ये भी कहा कि जो शर्ते रखी गयी है वो सभी हम पालन करते आये हैं।

About admin

Check Also

राष्ट्रीय सेवा योजना व्यक्तित्व व चरित्र निर्माण की कार्यशाला : अजीत कुमार सिंह….

जेडी न्यूज़ विज़न….. सन्तोष कुमार गुप्ता….. – एसआर डिग्री कालेज गजपुर-बांसपार में रासेयो के सप्तदिवसीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *