JD NEWS VISION….
(सुरेन्द्र कुमार वर्मा)
लखनऊ : : गोसाईगंज अंतर्गत ग्राम पंचायत मलौली के किसानों ने भीषण अग्निकांड के बाद मुआवजा दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मोती लाल यादव का सार्वजनिक रूप से आभार व्यक्त किया है। ‘मुख्यमंत्री खेत-खलिहान अग्निकांड सहायता योजना’ के तहत सहायता राशि चेक मिलने पर किसानों के चेहरे खिल उठे हैं।
बता दें कि 16 अप्रैल को लगी आग में मलौली के दर्जनों किसानों की साल भर की मेहनत गेहूं की फसल जलकर राख हो गई थी। संकट की इस घड़ी में मोती यादव ने न केवल किसानों को ढांढस बंधाया, बल्कि तहसील दिवस मोहनलालगंज में प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष मजबूती से पक्ष रखते हुए जल्द मुआवजे की मांग की थी। उनकी सक्रियता और निरंतर पैरवी का ही परिणाम है कि शासन द्वारा राज्य कृषि उत्पादन मण्डी परिषद त्वरित संज्ञान लेकर किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई।
पीड़ित किसानों का कहना है कि यदि मोती यादव जी ने तहसील से लेकर जिला स्तर तक दौड़-धूप न की होती, तो हमें सरकारी मदद के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता। इस अवसर पर किसानों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और जिला प्रशासन के साथ-साथ विशेष रूप से अपने प्रतिनिधि मोती यादव का धन्यवाद किया। आभार व्यक्त करने वालों में पीड़ित किसान से प्रभाकर वर्मा, सरजू देई,धर्म यादव, राम सेवक, अनिल कुमार, अनूप, राम चंदर , मो.जमील, शबीर अली,राजकिशोर यादव, सुनीता, शिवकुमार सहित समस्त ग्रामवासी शामिल रहे।
Jd News Vision