०ईद की नमाज ज्यादा गैस सिलेंडर लेने को दिया तवज्जो….
०नमाज छोड़कर गैस लेने की कतार में में लगे रहे लोग….
लखनऊ: : गैस की समस्या को लेकर आज तो ईद पर बड़ा असर पड़ा। गैस सिलेंडर के बिना ईद मनाने की समस्या के चलते कई मुस्लिम भाई बहनों ने नमाज से ज्यादा गैस सिलेंडर लेने को तवज्जो दी।
चारबाग स्थित के के सी के पास ठाकुर ट्रांसपोर्ट में गैस गोदाम में सुबह चार बजे से लाइन लगी थी।
सारे एजेंसी फोन बंद थे।अंधेर में तीर चलाने जैसा था ।
कुछ लोग बोल रहे थे आज गैस की गाड़ी नहीं आयेगी। ईद की छुट्टी है।
पर लोग लाइन लगे रहे।
फिर एजेंसी के कर्मचारी आए। तो लोगों की जान में जान आई,प्रक्रिया शुरु हुई

गैस तो सभी प्रक्रिया ओटीपी देने के बाद मिली पर नमाज़ छूट गई। मैं भी भुक्त भोगी था। लाइन में खड़ा हो कर गैस लिया।
यहां पर ट्रांसपोट की गाडियां खड़ी रहती है। उनके बीच ही लाइन लगी थी। जहां कल बरसात होने के कारण पानी भरा हुआ था। कीचड़ भी था ।जिससे लोगों को काफी दिक्कत हो रही थी।
पर आज मुस्लिम भाइयों की नमाज़ छूट जानें का बहुत ही दुःख हुआ।
पूरे महीने रोजा रहने के बाद अगर ईद की नमाज छूट गई है तो उनके दिल पर क्या बीत रही होगी। लेकिन जो व्यवस्था लागू है तो उसी पर अमल करना हम जनता जनार्दन की मजबूरी है।
Jd News Vision