JD NEWS VISION…..
तहसील गोला क्षेत्र के धुरियापार स्थित वरिष्ठ पत्रकार अरुण कुमार गुप्ता के आवास पर पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन की अप्रैल माह की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष राजेश शर्मा ने की।
बैठक में पत्रकारों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा एवं विचार-विमर्श किया गया। विशेष रूप से पत्रकारों के साथ हो रहे उत्पीड़न के मामलों को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की गई। वक्ताओं ने कहा कि कई बार किसी पत्रकार के साथ घटना होने के बावजूद उसे अपेक्षित न्याय नहीं मिल पाता, जो चिंताजनक है।
चर्चा के दौरान यह भी सामने आया कि पत्रकारों के बीच एकजुटता की कमी के कारण कई मामलों में प्रभावी कार्रवाई नहीं हो पाती। संगठन को मजबूत बनाने और आपसी सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया गया।
साथ ही, संगठन की सदस्यता को लेकर भी महत्वपूर्ण चर्चा हुई। निर्णय लिया गया कि सदस्यता का नवीनीकरण (रिन्यूअल) प्रत्येक तीन वर्ष पर किया जाए, ताकि संगठन की सक्रियता और संरचना को सुदृढ़ बनाया जा सके।
कुछ सदस्यों ने थाना स्तर पर कार्यप्रणाली और अधिकारों के दुरुपयोग पर सवाल उठाए तथा निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। हाल की घटनाओं का उल्लेख करते हुए न्याय प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने पर बल दिया गया।
बैठक में निलेश तिवारी, अरुण गुप्ता, जितेंद्र जायसवाल, चंद्र प्रकाश, आशुतोष चौधरी, कृष्णा गौड़ सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
Jd News Vision