जेडी न्यूज विजन….
(सुरेन्द्र कुमार वर्मा)
लखनऊ : : गोसाई गंज राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन का धरना आज तीसरे दिनांक 02/05/20260 को भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोसाईगंज पर जारी रहा तहसील दिवस में भी उपजिलाधिकारी को पत्र देकर संगठन के पदाधिकारियों ने बातचीत की बिजली विभाग के सहायक अभियंता से भी वार्ता हुई जिसमें मीटर रीडर द्वारा फेंक यूनिट के बिल बनाकर यूनिट स्टोर कर अगले महीने में जोड़ना जिससे बिजली दो गुना होना ,बिल के साथ रिटेल जोड़ना जिन उपभोक्ताओं ने सौलर पैनल लगाए उनका किलोवाट बढ़ाकर रिटेल प्राइज वसूलना जबकि अधिक बिजली का पैसा विभाग को उपभोक्ता वापस देनाचहिए जो तीन रुपए के हिसाब से क्यों, जर्जर लाइन स्पार्किंग बारिश में डिस्चार्ज बिजली को उपभोक्ताओं के बिल में जोड़ना अघोषित बिजली कटौती 24घंटे सप्लाई के बाद बिजली कटौती क्यों स्मार्ट मीटर अधिक यूनिट निकालते तो लगाए क्यों जाते हैं किसानों द्वारा उठाए प्रश्नों का उत्तर देते सहायक अभियंता बिनय कुमार ने साफ़ बताया कि हम लोगों के अधिकार छीन लिए गए हम सभी सप्लाई चलाने के लिए है सभी कार्य इंद्रलोक कालोनी से होंगे किसानों ने स्पष्ट कहा बिजली आप देते हैं और पैसा भी आप लेते हैं उपभोक्ता को कोई विभागीय परेशानी होती है तो वह इंद्रलोक कालोनी 50 किलोमीटर चलकर क्यों जाएं इसके बाद बिजली उपभोक्ता राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के बैनर तले आपके कार्यालय का घेराव करेंगे धरने पर आज हरिपाल सिंह मंडल महामंत्री लखनऊ रामसिंह जिला महामंत्री राकेश कुमार जिला उपाध्यक्ष राकेश कुमार ब्लाक अध्यक्ष गोसाईगंज रमेश कुमार ब्लाक उपाध्यक्ष राहुल राममिलन इमरान मंशूरी रेशमा देवी जोतीदेवी रानी बिटान शुशीला आदि दर्जनों पदाधिकारी और किसान मौजूद रहे
Jd News Vision