Breaking News

न्यूज एजेंसी UNI के दफ्तर पहुंची पुलिस…ऑफिस किया सील.. हाई कोर्ट के आदेश का दिया हवाला….

जेडी न्यूज़ विज़न….

दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को देश की सबसे पुरानी और प्रतिष्ठित समाचार एजेंसियों में से एक यूनाइटेड न्यूज ऑफ इंडिया (UNI) के रफी मार्ग स्थित कार्यालय को सील कर दिया। पुलिस ने इस कार्रवाई को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट के एक आदेश का हवाला दिया।

इस आदेश के अंतर्गत अदालत ने एजेंसी का जमीन आवंटन रद्द करने के खिलाफ दायर उसकी याचिका को खारिज कर दिया था। न्यूज एजेंसी ने पुलिस की इस कार्रवाई को ‘प्रेस की आज़ादी पर हमला’ बताया है, साथ ही कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम द्वारा महिला कर्मचारियों के साथ बदसलूकी करने का आरोप भी लगाया।

पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पूरी कानूनी प्रक्रिया का पालन किया गया है और पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी की गई है ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की गुंजाइश न रहे।

About admin

Check Also

धारदार चाकू से मारपीट कर चोट पहुंचाने वाला फरार आरोपी सरकण्डा पुलिस की गिरफ्त में….

जेडी न्यूज़ विज़न…..   बिलासपुर (छ.ग.): : धारदार चाकू से मारपीट कर चोट पहुंचाने वाला फरार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *