Breaking News

छत पर चढ़कर विवाहिता की गला रेतकर हत्या….

जेडी न्यूज विजन….

(संतोष कुमार गुप्ता)

गोरखपुर : :  गजपुर बाजार : गगहा थाना क्षेत्र के गजपुर कटरा बाजार में बुधवार की शाम करीब सात बजे एक सनसनीखेज वारदात में सिरफिरे युवक ने छत पर चढ़कर विवाहिता की गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। बताया जा रहा है कि गजपुर निवासी प्रकाश की बहू खुशबू बुधवार शाम अपने घर की छत पर थी। घर के सामने लोहे की सीढ़ी लगी हुई है। जिसका फायदा उठाकर एक युवक अचानक छत पर चढ़ गया। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, उसने धारदार हथियार से खुशबू का गला रेत दिया और फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और आसपास के लोग मौके पर जुट गए। स्वजन गगहा स्थित एक अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची गगहा पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है।
———————
चार वर्ष पूर्व हुई थी शादी
खुशबू का मायका बांसगांव क्षेत्र के लाहीडाड़ी में है। उसकी शादी करीब चार वर्ष पूर्व गजपुर निवासी उपेंद्र से हुई थी। पति उपेंद्र बीते चार मार्च को रोजगार के सिलसिले में दुबई चला गया था। विवाहिता की कोई संतान नहीं थी। आरोपित कस्बे का ही बताया जा रहा है। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

About admin

Check Also

हनुमान जन्मोत्सव पर भजन जागरण व विशाल भंडारा कल …

जेडी न्यूज़ विज़न… (संतोष कुमार गुप्ता) कौड़ीराम :  : हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *