Breaking News

प्रदेश की तीनों वितरण कंपनियों में लाईन परिचारकों की भी सेवा निवृत्त आयु 62 बर्ष हुई, ऊर्जा मंत्री ने की घोषणा…

जेडी न्यूज़ विज़न….

०फेडरेशन ने दी बधाई- राकेश डी पी पाठक….

मध्यप्रदेश की विधुत वितरण कंपनियों में कार्यरत लाईन परिचारकों की सेवा निवृत्त आयु अब 62 बर्ष सभी के समान कर दी गई है उक्ताशय की घोषणा मध्यप्रदेश शासन के माननीय ऊर्जा मंत्री श्री प्रघुम्न सिंह जी कर दी। पहले ऊर्जा विभाग मध्यप्रदेश शासन के अंतर्गत बिजली कंपनियों में कर्मचारियों की सेवा निवृत्त आयु के अलग-अलग आदेश, नियम है। सभी श्रेणियों के कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए सेवा निवृत्त आयु 62 बर्ष निर्धारित की गई है। वहीं बिजली कंपनियों में कार्यरत कंपनी कैडर लाईन परिचारकों की सेवा निवृत्त आयु 55 बर्ष निर्धारित की गई है। जो कि न्यायोचित नहीं है। इस विसंगति के कारण कंपनी कैडर लाईन परिचारक 55 बर्ष की सेवा आयु पूर्ण कर सेवा निवृत्त हो रहें हैं। उपरोक्त संदर्भ में मध्यप्रदेश विधुत कर्मचारी संघ फेडरेशन के महामंत्री राकेश डी पी पाठक ने मध्यप्रदेश शासन के मुख्यमंत्री जी, ऊर्जा मंत्री जी, अतरिक्त मुख्य सचिव ऊर्जा, सीएमडी पावर मैनेजमेंट कंपनी और सभी बिजली कंपनियों के प्रबंध संचालक गणों से अनुरोध किया था । प्रदेश के लोकप्रिय ऊर्जा मंत्री श्री प्रघुम्न सिंह जी को इस सौगात के लिए मध्यप्रदेश विधुत कर्मचारी संघ फेडरेशन ने हृदय से आभार व्यक्त किया और कहा कि माननीय मंत्री जी ने एक बार फिर अपनी सकारात्मक सोच और संवेदनशील रवैए से इस कैडर के लाइन परिचारकों की बहुत बड़ी मांग पूरी कर दी है। राकेश डी पी पाठक ने कहा आपकी सकारात्मक सोच और संवेदनशील रवैए से बिजली सेक्टर की कंपनियों में ‌ कर्मचारियों के हित में लगातार कार्य हों रहें हैं, अच्छे निर्णय लिए जा रहे हैं। फेडरेशन इसके लिए आपका आभार व्यक्त करता है। इस विषय में मध्यप्रदेश विधुत कर्मचारी संघ फेडरेशन के महामंत्री राकेश डी पी पाठक ने फेडरेशन के प्रतिनिधि मंडल के साथ मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक और एम पी पावर मैनेजमेंट कंपनी के प्रबंध संचालक एवं कार्यपालक निर्देशक मानव संसाधन एवं प्रशासन से भेंटकर निवेदन किया था। और इन श्रेष्ठतम अधिकारियों ने इस विषय पर सकारात्मक सोच के साथ निर्णय लेकर सेवा निवृत्त आयु 62 बर्ष करने की अनुसंशा की थी। फेडरेशन इसके लिए इन श्रेष्ठतम अधिकारियों का भी आभार व्यक्त करता है। पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी और अन्य बिजली कंपनियों ने एक ही संस्थान में दो अलग-अलग नियम की जगह इन कर्मचारियों की भी सेवा निवृत्त आयु 62 बर्ष करने का अनुसंशा सहित प्रस्ताव अनुमोदन के लिए ऊर्जा विभाग को प्रेषित किया था जिसकी सौगात आज ऊर्जा मंत्री जी द्वारा दी गई है।
फेडरेशन के महामंत्री राकेश डी पी पाठक,यू के पाठक, दिनेश दुबे, अनूप वर्मा, उमाशंकर दुबे, सीताराम कुरचानिया, केदारनाथ अग्निहोत्री, श्याम मोहन वर्मा, अवनीश तिवारी, विमल महापात्र, सुधीर मिश्रा, दीपक मेमने, विजय तिवारी, रणजीत सेन,राजेश मिश्रा, आर के चौबे, मोहन श्रीवास, विजय डोंगरे,मोहित पटेल, योगेश पटेल, मनोज पाठक, सतेन्द्र सुहाने, दिनेश गोस्वामी, दिलीप पाठक, अक्षय श्रीवास्तव,बी एम तिवारी सहित फेडरेशन के सभी पदाधिकारियों ने माननीय मुख्यमंत्री जी, ऊर्जा मंत्री जी, अतरिक्त मुख्य सचिव ऊर्जा और सभी एमडी का आभार व्यक्त किया है।

About admin

Check Also

Bronze Bust of Kargil Hero Capt. Vikram Batra Unveiled at Sainik School Imphal

Jd news Vision…. ..Alumni batch of 1994–2001 gifts monument during Silver Jubilee celebrations… IMPHAL, 16 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *