Breaking News

ऑल इंडिया रिटायर्ड रेलवे मेन्स फेडरेशन हटिया शाखा का मासिक बैठक सम्पन्न….

JD NEWS VISION…

हटिया: : (रांची झारखंड )  12 अप्रैल : :  ऑल इंडिया रिटायर्ड रेलवे मेन्स फेडरेशन हटिया शाखा का मासिक बैठक काली दास मुंडा की अध्यक्षता में संगठन के हटिया परिसर में सम्पन्न हुआ। इसमें 90 पेंशनरों की भागीदारी रही। कार्यक्रम की शुरुआत में वित्त प्रबंधक बीजन लाल हलधर ने मार्च माह का आय व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। सदस्यों द्वारा जमा राशि पर मिले लाभांश को योग्य सदस्यों के बीच आनुपातिक रूप से वितरित किया गया।

अप्रैल माह में अवतरित हुए सदस्यों अरुप कुमार भट्टाचार्य रामप्रवेश सिंह रघुनाथ साव तपन चौधरी तरुण गौडविन एवं एस एस मुंडा को पुष्प गुच्छ भेंटकर सम्मानित किया गया। इस माह चार नए सदस्यों के एन राय प्रदीप कुमार सिंह अरुण कश्यप शेरु भोक्ता ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। शाखा सचिव चंचल कुमार सिंह ने कहा कि संगठन का कार्यालय प्रतिदिन खुलना चाहिए। सदस्यों की संख्या में बढ़ोतरी होनी चाहिए। अगले माह का बैठक 10 मई को होने की घोषणा के साथ कार्यक्रम समाप्त किया गया। समाचार संकलन अशोक प्रसाद मिडिया प्रभारी द्वारा किया गया।

About admin

Check Also

Manipur Extends Mobile Internet Suspension in Five Districts

JD NEWS VISION…. Imphal, April 12: : The Government of Manipur has extended the suspension …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *