Breaking News

मण्डलायुक्त नगेंद्र प्रताप जी की अध्यक्षता में आईजीआरस, सीएम डैशबोर्ड एवं मण्डलीय विकास कार्यों की समीक्षा बैठक हुई संपन्न….

जेडी न्यूज विजन….

आगरा. : : आयुक्त सभागार में मण्डलायुक्त श्री नगेंद्र प्रताप जी की अध्यक्षता में आईजीआरएस, सीएम डैशबोर्ड एवं मण्डलीय विकास कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में सर्वप्रथम आईजीआरएस में प्राप्त प्रकरणों एवं निस्तारण की समीक्षा हुई। मण्डलीय प्रभारी व अपर आयुक्त महोदया द्वारा अवगत कराया गया कि फरवरी माह में मण्डल की 9वीं रैंक आई है। समीक्षा करते हुए अवगत कराया गया कि मण्डल में संतोषजनक फीडबैक और शिकायतकर्ता से संपर्क किए जाने के प्रतिशत में वृद्धि हुई है जबकि जनपदवार समीक्षा में विगत माह की अपेक्षा फरवरी माह में आगरा के अलावा सभी जनपदों में प्रतिशत गिरा है।

अधिकारीवार असंतोषजनक फीडबैक की समीक्षा की गयी। अधीक्षण अभिंयता विद्युत, उप श्रमायुक्त, सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक शिक्षा, अपर आयुक्त ग्रेड 1 वाणिज्य कर आदि विभागों के सबसे ज्यादा असंतोष फीडबैक प्राप्त हुए। आयुक्त महोदय ने निर्देश दिए कि शत प्रतिशत शिकायतकर्ताओं से सम्पर्क कर शिकायत का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए।

सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा की गयी। विगत माह की अपेक्षा इस माह में आगरा की रैंक 58, मथुरा की 41, फिरोजाबाद की 30 और मैनपुरी 4वें स्थान पर रहा। रैकिंग में सुधार लाने हेतु आयुक्त महोदय द्वारा सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित विकास कार्यक्रमों की तुलनात्मक समीक्षा की गयी। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के अन्तर्गत दशमोत्तर छात्रवृत्ति में आगरा और मथुरा की प्रगति खराब रही। ग्राम्य विकास में सीएम आवास योजना में आगरा व फिरोजाबाद तथा डे एनआरएलएम में फिरोजाबाद की प्रगति कम रही।

नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति में मैनपुरी, नियोजन विभाग के फैमिली आई डी में आगरा व फिरोजाबाद, 15वाँ वित्त आयोग में मैनपुरी, पर्यटन में आगरा, पीएम पोषण विद्यालय निरीक्षण में आगरा, सी डी एस पोषण अभियान में आगरा व मैनपुरी तथा ओडीओपी युवा उद्यमी विकास अभियान में मथुरा की प्रगति खराब रही। आयुक्त महोदय द्वारा उक्त विभागों को संबंधित योजनाओं की प्रगति में सुधार लाने के निर्देश दिए गए।

तत्पश्चात मण्डलीय विकास कार्यों की समीक्षा की गयी। आगरा और मथुरा में निर्माणाधीन वृहद गौसंरक्षण केन्द्र एवं फतेहाबाद स्थित कान्हा गौशाला का कार्य अप्रैल माह में पूर्ण करने के निर्देश दिए। गौशाला से लिंक गोचर भूमि को लेकर आयुक्त महोदय द्वारा निर्देश दिए गए कि जो भूमि क्षेत्र चारा बोए जाने हेतु उपयुक्त है, उसी भूमि को ही गोचर लिंक किया जाए। मथुरा और फिरोजाबाद के अवशेष गोवंश आश्रय स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। बकरी एवं भेड़ यूनिटों की स्थापना की प्रगति की समीक्षा करते हुए पशु क्रय की कार्यवाही पूर्ण करने के निर्देश दिए। पंचायती राज की समीक्षा में आगरा में अवशेष 7 ग्राम को ओडीएफ प्लस बनाया जाए। जीरो पावर्टी खाद्य एवं रसद लक्ष्य के सापेक्ष आगरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी में अवशेष लाभार्थी परिवारों का चयन किया जाए।

शिक्षा विभाग में मण्डल में अवशेष 07 परिषदीय विद्यालयों को बाउण्ड्रीवाॅल निर्माण से संतृप्त किया जाए। फर्नीचर पैरामीटर्स में मण्डल में लगभग 1248 विद्यालयों को फर्नीचर से पूर्ण संतृप्त बनाए जाने की कार्यवाही की जाए। स्वास्थ्य विभाग में जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत आगरा, फिरोजाबाद और मथुरा में भुगतान के प्रतिशत में वृद्धि की जाए। आयुष्मान भारत में राज्य कर्मचारी कैशलैस योजना के तहत हेल्थ कार्ड बनाए जाने के कार्य में तेजी लाई जाए। पीएम सूर्य घर योजना मुफ्त बिजली योजना में निर्देश दिए कि मण्डल में संयत्र स्थापित किए जाने के कार्य में प्रगति बढ़ाई जाए। कृषि विभाग के अन्तर्गत किसान पंजीयन में निर्धारित लक्ष्य की पूर्ण प्राप्ति हेतु मण्डल में अभियान चलाकर पंजीकरण में तेजी लाई जाए। ग्राम्य विकास के तहत सीएम आवास ग्रामीण में स्वीकृत आवासों के सापेक्ष चारों जिलों में शत प्रतिशत प्रथम किश्त निर्गत करने के निर्देश दिए।

उद्योग विभाग में ओडीओपी वित्त पोषण हेतु सहायता योजना में मथुरा में पूर्ण लक्ष्य की प्राप्ति के निर्देश दिए। महिला कल्याण के अन्तर्गत रानी लक्ष्मीबाई योजना की समीक्षा में आयुक्त महोदय ने सभी जिलाधिकारियों को सम्बन्धित विभाग से समन्वय कर सभी लंबित प्रकरणों के निस्तारण में तेजी लाने हेतु निर्देशित किया। शादी अनुदान योजना में मथुरा में सबसे कम व्यय होने पर ज्यादा से ज्यादा आवेदन कराये जाने के प्रयास किए जाएं। समाज कल्याण विभाग की समीक्षा की गयी। दिव्यांग सशक्तिकरण योजना में प्राप्त आवेदनों के सापेक्ष लंबित आवेदनों को निस्तारण किया जाए। पिछड़ा वर्ग के अन्तर्गत शादी अनुदान में मथुरा और मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह अनुदान योजना में आगरा और फिरोजाबाद में आवंटन के सापेक्ष व्यय प्रतिशत की प्रगति में सुधार लाया जाए। खाद्य रसद में निलबिंत राशन दुकानों के अवशेष सभी प्रकरणों का निस्तारण किया जाए।

सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को ई ऑफिस के माध्यम से ही फाइलों का निस्तारण करने एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु सम्बन्धित विभागों को ऑनलाइन ही फारवर्ड करने के निर्देश देते हुए कहा कि प्रतिदिन सभी को ई ऑफिस लाॅगिन करना है। बैठक के अंत में अप्रैल माह में चलने वाले संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के सम्बन्ध में जारी दी गयी। निर्देश दिए गये कि सभी विभागों के समन्वय से माइक्रोप्लान तैयार कर उस पर कार्य किया जाए और सक्षम व उच्च अधिकारी से ही उसका सत्यापन कराया जाए।

बैठक में संयुक्त विकास आयुक्त श्री उमेश मणि त्रिपाठी, जिलाधिकारी आगरा श्री अरविंद मलप्पा बंगारी, जिलाधिकारी मथुरा श्री सी पी सिंह, जिलाधिकारी मैनपुरी श्री अंजनी कुमार सिंह एवं जिलाधिकारी फिरोजाबाद श्री रमेश रंजन, मुख्य विकास अधिकारी आगरा श्रीमती प्रतिभा सिंह, मुख्य विकास अधिकारी मैनपुरी श्रीमती नेहा बंधु, मुख्य विकास अधिकारी मथुरा श्रीमती डा0 पूजा गुप्ता एवं समस्त मण्डलीय अधिकारी मौजूद रहे।

About admin

Check Also

गोरखपुर में पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य, प्रशासन सतर्क….

जेडी न्यूज़ विज़न….. *डीएम की अपील—अफवाहों से बचें; तहसील प्रशासन मौके पर पहुंचकर कर रहा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *