जेडी न्यूज विजन…
(संतोष कुमार गुप्ता)
कौड़ीराम: : उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित संचारी रोग नियंत्रण अभियान दिनांक 01 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक तथा दस्तक अभियान 10 अप्रैल से 30 अप्रैल तक पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा। इस अभियान का शुभारंभ आज खण्ड विकास अधिकारी कौड़ीराम सतेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कौड़ीराम में रैली निकाल कर की गई जिसमे सभी अधिकारी एवं कर्मचारी एवं आशा बहुएं एवं आम जन मानस उपस्थित रहे ।
इस अवसर पर संचारी रोगों से बचाव, जागरूकता फैलाने एवं अभियान के दौरान किए जाने वाले कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई
एवं नारे लगाएं गए।
निम्न विषयों पर विशेष रूप से जानकारी दी गई
संचारी रोगों (जैसे डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, जापानी इंसेफेलाइटिस आदि) के लक्षण, बचाव एवं रोकथाम के उपाय
स्वच्छता, जलभराव की रोकथाम के बारे में जानकारी दी गई । इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ0 संतोष कुमार वर्मा, डॉo जयप्रकाश , ए0 आर0 ओ0 बृजेश कुमार मद्धेशिया , स्वास्थ्य पर्यवेक्षक रवि प्रकाश राय,डब्लू एच ओ के ब्लॉक मॉनिटर सूर्य भान मिश्रा, उमेश कुमार वर्मा अजीत सिंह, मनीष कुमार, प्रेम बाला राय, निधि,अखिलेश कुमार मौर्य, एवं अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Jd News Vision