Breaking News

सरस्वती स्टील के मालिक को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा पैर में मारा चाकू…

जेडी न्यूज़ विज़न….

बिलासपुर थाना सिरगिट्टी : :दिनांक 17 मई 2026 को सूचना प्राप्त हुई कि थाना सिरगिट्टी क्षेत्र अंतर्गत बन्नाक चौक स्थित सरस्वती स्टील के मालिक को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा पैर में चाकू मार दिया गया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची एवं तस्दीक की गई।

 

जांच दौरान पता चला कि सरस्वती स्टील में कार्यरत एक कर्मचारी को उसके मालिक द्वारा वहीं रहने हेतु कमरा दिया गया था, जहाँ वह अपनी पत्नी के साथ निवास करता था। उक्त कर्मचारी अपनी पत्नी के साथ बाजार गया था तथा कमरे की चाबी अपने एक दोस्त को दे गया था। उसका दोस्त अपनी प्रेमिका/मंगेतर को लेकर उक्त कमरे में आया हुआ था।

 

इसी दौरान सरस्वती स्टील का मालिक गुड्डू मिश्रा वहाँ पहुँचा और उन्हें कहा कि “यहाँ इस प्रकार की गलत हरकतें नहीं चलेंगी।” इस बात पर वह युवक उस समय “अब नहीं आएंगे” कहकर चला गया, किंतु अपनी प्रेमिका के सामने इस प्रकार की बात कहे जाने से वह आक्रोशित हो गया।

 

बाद में उक्त युवक चाकू लेकर वापस आया और “चाचा दरवाजा खोलो” कहकर दरवाजा खुलवाया। दरवाजा खुलते ही उसने गुड्डू मिश्रा पर चाकू से हमला कर वहा से अपने साथियों के साथ भाग गया ।जिससे उसकी जांघ में घुटने के ऊपर चोट आई है।

 

घटना के संबंध में थाना सिरगिट्टी में अपराध क्रमांक 363/2026 दर्ज किया गया है। प्रकरण में धारा 296, 115(2), 333, 351(3), 118(1), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

मामले में पुलिस ने एक संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है घटना में शामिल अन्य आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।

About admin

Check Also

महिला सुरक्षा और लंबित प्रकरणों के निराकरण हेतु रेंज स्तरीय समीक्षा बैठक….

जेडी न्यूज विजन… *महिला सुरक्षा और लंबित प्रकरणों के निराकरण हेतु रेंज स्तरीय समीक्षा बैठक* …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *