जेडी न्यूज़ विज़न….
फतेहपुर : : यहां के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के पिलखिनी गांव में गैस रिसाव के चलते बड़ा हादसा हो गया. दो कमरों के मकान में गैस लीक होने के बाद जोरदार ब्लास्ट हो गया, जिससे घर के अंदर मौजूद 6 लोग और बचाने पहुंचे 3 अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए।
एसपी-डीएम मौके पर
मौके का निरीक्षण करने पहुंचे पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि शुरुआती जांच में सिलेंडर से गैस लीक होने की वजह से ब्लास्ट होना सामने आया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि सिलेंडर फटा नहीं है, बल्कि गैस रिसाव के कारण विस्फोट हुआ.एसपी ने बताया कि घायलों के बेहतर इलाज के लिए कानपुर में इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर तैनात किए गए हैं. वहीं जिलाधिकारी और पुलिस प्रशासन लगातार पूरे मामले की मॉनिटरिंग कर रहा है।
खाना बनाते समय हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, गांव में संतोष लोधी की पत्नी कलावती घर में रात करीब नौ बजे खाना बना रही थीं. तभी गैस पाइप से रिसाव होने लगा, इससे पहले कोई कुछ समझ पाटा आग भडक उठी. और वो खुद इसकी चपेट में आ गयी. इसमें परिवार के लोग बचाने दौड़े तो उसमें साजन, सुलेखा पुत्र पुत्री के अलावा, दामाद संजय, पुत्री सुनीता, नातीम एक और महिला रीता, सोनी और पडोसी करन गंभीर रूप से झुलस गए।
मौके पर जुटे ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और सभी को बाहर निकाला. थाना प्रभारी सुमित देव पांडेय के मुताबिक घायलों को कानपुर हैलेट अस्पताल रेफर कर दिया गया है. बाकी अधिकारी मौके पर हैं और जांच की जा रही है।
Jd News Vision