Breaking News

शातिर एवं आदतन चोर तोरवा पुलिस के गिरफ्त में

जेडी न्यूज विजन….

बिलासपुर (छ.ग.) : : शातिर एवं आदतन चोर तोरवा पुलिस के गिरफ्त में

दुकानों के ताले तोड़कर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार…

घटना के बाद हरियाणा एवं दमन में छिपकर बदल रहा था लोकेशन…

अन्य जिलों में चोरी एवं लूट की घटनाओं में भी संलिप्तता स्वीकार…

घटना का संक्षिप्त विवरण :-
दिनांक 26.07.2025 की दरमियानी रात अज्ञात चोर द्वारा पावर हाउस चौक स्थित धरमदास धमोचा की किराना दुकान का शटर तोड़कर लगभग 10 से 12 हजार रुपये नगद चोरी कर लिए गए थे। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना तोरवा में अपराध पंजीबद्ध कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी प्रारंभ की गई।

विवेचना के दौरान तोरवा पुलिस द्वारा आसपास के चेक चौक-चौराहों एवं दुकानों में लगे सीसीटीवी फुटेज का गहन परीक्षण किया गया। फुटेज में दो युवक चोरी करते दिखाई दिए, जिनमें से एक की पहचान पावर हाउस क्षेत्र निवासी नैतिक प्रधान के रूप में संदेहास्पद पाई गई।

पुलिस द्वारा आरोपी की तलाश किए जाने पर पता चला कि घटना के बाद से वह घर छोड़कर फरार हो गया था। साइबर सेल की सहायता से मोबाइल लोकेशन ट्रेस करने पर आरोपी की लोकेशन हरियाणा एवं दमन क्षेत्र में लगातार बदलती हुई पाई गई।

दिनांक 16.05.2026 को अड्डाबाजी चेकिंग के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी कुछ दिन पूर्व वापस अपने घर आया है। सूचना पर तत्काल घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने उक्त चोरी की घटना को स्वीकार किया।

पूछताछ में आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि छत्तीसगढ़ लौटने के बाद उसने अपने एक अन्य साथी के साथ अकलतरा क्षेत्र में तीन दुकानों के ताले तोड़े एवं कपड़ा दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरी किए गए कपड़े बरामद किए गए हैं। आरोपी द्वारा एक मोटरसाइकिल चोरी एवं अकलतरा रेलवे स्टेशन से मोबाइल लूट की घटना में भी संलिप्तता स्वीकार की गई है।

थाना तोरवा की चोरी गई रकम को आरोपी द्वारा अपने साथियों के साथ बांटकर खर्च कर देना बताया गया है। आरोपी के विरुद्ध पूर्व से भी आपराधिक रिकॉर्ड दर्ज हैं तथा उसके खिलाफ न्यायालय से गैर-जमानती वारंट जारी था।

आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर उसके आपराधिक रिकॉर्ड सहित दिनांक 17.05.2026 को माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

प्रकरण में आरोपी के अन्य साथियों की पतासाजी एवं आगे की विवेचना जारी है। जांजगीर पुलिस द्वारा भी आरोपी से पृथक पूछताछ कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

About admin

Check Also

पति ने किया क्रूरता की सारी हदें पार..बेरहमी से पीटा .. ऐसा किया हाल .. सुन कर कांप जाए रूह…

जेडी न्यूज विजन… प्राइवेट पार्ट में डाल दिया लोहे का औजार, चोट के 16 निशान, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *