Breaking News

होमगार्ड विजय प्रताप सिंह की सूझबूझ से समय रहते अपहरण की घटना रोकने में मिली सफलता…

जेडी न्यूज़ विज़न…..

(सन्तोष कुमार गुप्ता)

गोरखपुर: : 09 मार्च : : ड्यूटी के दौरान होमगार्ड विजय प्रताप सिंह को एक ऑटो में सवार व्यक्तियों के आचरण संदिग्ध प्रतित होने पर उनके द्वारा ऑटो को रोकने का प्रयास किया, जिस पर ऑटो में सवार दो युवक मौके से भाग गए। होमगार्ड विजय प्रताप सिंह द्वारा घटना की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को दी गई। पुलिस द्वारा तत्परता से कार्रवाई करते हुए ऑटो चालक व ऑटो को हिरासत में लिया गया। तत्पश्चात सीसीटीवी फुटेज व अन्य माध्यमों की सहायता से फरार हुए दोनों अभियुक्तों को भी हिरासत में ले लिया गया। होमगार्ड विजय प्रताप सिंह की सतर्कता, सूझबूझ एवं तत्परता के कारण अपहरण की घटना को समय रहते रोक लिया गया। इस सराहनीय कार्य के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, गोरखपुर द्वारा होमगार्ड विजय प्रताप सिंह को ₹10,000 के नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

About admin

Check Also

प्रशासन की नाक के नीचे साइबर ठगी, जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत के बाद भी हाथ मल रहा पीड़ित….

जेडी न्यूज चैनल….. ​बलरामपुर: :  उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किया गया ‘जनसुनवाई पोर्टल’ (IGRS) …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *