Breaking News

पति ने किया क्रूरता की सारी हदें पार..बेरहमी से पीटा .. ऐसा किया हाल .. सुन कर कांप जाए रूह…

जेडी न्यूज विजन…

प्राइवेट पार्ट में डाल दिया लोहे का औजार, चोट के 16 निशान, गर्भवती पत्नी की हत्या कर भागा पति….

सरगुजा: :  छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में इंसानियत को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक पति ने अपनी गर्भवती पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी पति ने 3 महीने की प्रेग्नेंट पत्नी के साथ पहले मारपीट की उसके बाद उसके प्राइवेट पार्ट में लोहे का एक औजार डाल दिया।

जिसके बाद महिला की तबियत बिगड़ गई। बाद में वह पत्नी को खुद अस्पताल पहुंचा लेकिन वहां उसकी मौत हो गई।

मौत की जानकारी मिलने के बाद ही आरोपी पति वहां से भाग गया। जिसके बाद डॉक्टरों ने मामले की जानकारी परिजनों को दी। परिजन मौके पर पहुंचे और पोस्टमार्टम के बाद शव को लेकर गांव आए। परिजनों के अनुसार, दोनों ने लव मैरिज की थी। मामला मणिपुर थाना क्षेत्र का है।

पति ने बेरहमी से पीटा

जिले के भिठीकला निवासी हीराबाई की शादी प्रदीप अगरिया से हुई थी। पारिवारिक विवाद के बाद उसने अपनी पत्नी को बेरहमी से पीटा। उसके बाद उसके प्राइवेट पार्ट में लोहे का औजार डाल दिया। जब हीराबाई बेसुध हो गई तो उसे बाइक पर बांधकर खुद अस्पताल लेकर गया। अस्पताल में भर्ती कराया और फिर वहां से भाग गया।

सड़क हादसे में घायल हुई

हॉस्पिटल में आरोपी पति ने कहा कि उसकी पत्नी सड़क हादसे में घायल हो गई है। डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। पति शव लेने नहीं पहुंचा तो शव को पुलिस ने मॉर्च्युरी में रखवा दिया। पुलिस ने शुक्रवार को लड़की के परिजनों को हादसे की जानकारी दी।

  • पति ने बेरहमी से गर्भवती पत्नी को पीटा
  • प्राइवेट पार्ट में डाल दिया लोहे का औजार
  • अस्पताल में भर्ती कराने के बाद मौके से फरार
  • इलाज के दौरान महिला की मौत, केस दर्ज

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा…

पोस्टमॉर्टम में इस बात का खुलासा हुआ कि महिला की मौत पिटाई के कारण हुई है। उसके प्राइवेट पार्ट में लोहे का औजार डाला गया था। इसके साथ ही उसके शरीर पर चोट के 16 निशान मिले हैं।

बेटी ने पुलिस को बताई सच्चाई…

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पुलिस आरोपी पति की तलाश में गांव पहुंची। लेकिन आरोपी फरार था। जिसके बाद पुलिस ने घर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कमरे में खून के धब्बे मिले। वहीं, आरोपी की 5 साल की मासूम बेटी ने पुलिस को बताया कि उसके पिता ने मां को घसीटकर बेरहमी से पीटा। उसके बाद प्राइवेट पार्ट में लोहे की छड़ डाल दी। पुलिस ने बेटी के बयान के बाद केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

(सुषमा बंजारे(

विशेष संवाददाता छत्तीसगढ …..

G F….

About admin

Check Also

अमित शाह के स्वागत में एयरपोर्ट पहुँचे अमर अग्रवाल, विधायकों संग बस से जाकर दिया ईंधन बचत का संदेश

जेडी न्यूज़ विज़न…..  बिलासपुर,17 मई : : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *