Breaking News

बिल्हा पुलिस को अज्ञात आरोपी पर मिली बडी सफलता। ’ पत्थरबाज चढे पुलिस के हत्थे

जेडी न्यूज़ विज़न….

बिलासपुर : : बिल्हा पुलिस को अज्ञात आरोपी पर मिली बडी सफलता।
’ पत्थरबाज चढे पुलिस के हत्थे
आरोपी प्रेमिका से मिलने बिल्हा आया हुआ था।
मो.सा. मे पीछे बैठा व्यक्ति वाहनो पर ईट पत्थर फेंककर घटना को दिया अंजाम।
40-50 सीसीटीवी फुटेज की सूक्ष्मता से गहन जांच।
घटना मे प्रयुक्त मोसा व ईट, पत्थर किया गया जप्त।
’ 02 आरोपी को किया गया गिरफ्तार।
आरोपीयो को भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर।
नाम आरोपी – 1. पंकज कुमार पिता कुलेश्वर धु्रव उम्र 21 वर्ष निवासी नयापारा वार्ड क्र. 16 टेंगा थाना नगर जिला धमतरी (छ.ग.)
2. मोहन निषाद पिता देवचरण निषाद उम्र 30 वर्ष निवासी कोहरौदा थाना बिल्हा जिला बिलासपुर (छ.ग.)
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी अनवर अली पिता मोह. जुम्मन अली उम्र 40 वर्ष निवासी सिटी कोतवाली जिला बलौदाबाजार का दिनांक 20.04.2026 को थाना उपस्थित आकर एक लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 20.04.2026 के 01.00 बजे के मध्य ग्राम झाल मेनरोड मे वाहन क्रमांक सीजी07सीबी 0655 ट्रक, पीछे आ रही मेटाडोर एवं बरतोरी के आगे मेन रोड मे स्कार्पियों मे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा ईंट फेकने से वाहन अनियंत्रित होने से रोड किनारे पलट गया था ।
माजदा चालक का ईलाज के दौरान मृत्यु हो जाना एवं स्कार्पियों वाहन मे बैठे दुल्हा एवं बरातियो को गम्भीर चोट आने से धारा 103 (1)115(2)3(5)भा.न्या.स. के तहत् अपराध पंजीबध्द कर उमनि/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर रजनेश सिंह को हालात से अवगत कराकर आरोपी की पतासाजी निर्देशित किये जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया मधुलिका सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय चकरभाठा डी.आर. टण्डन के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी बिल्हा द्वारा सिविल टीम गठित कर बिल्हा क्षेत्र के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज का सूक्ष्मता से अवलोकन कर एवं लोकल स्तर पर मुखबिर लगा कर संदेहियो की पतासाजी कर मोटर सायकल सवार व्यक्ति के बारे में मुखबिर से सूचना प्राप्त होने पर संदेही पंकज कुमार धु्रव ग्राम टेंगना थाना नगरी जिला धमतरी व मोहन निषाद थाना बिल्हा को पकडकर थाना लाकर पूछताछ किया जो घटना दिनांक को बारतूरी रोड में वाहनों पर ईट व पत्थर फेक कर मारना स्वीकार किये जाने पर दोनो आरोपीयो का दिनांक 17.05.2026 को विधिवत् गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बिल्हा निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, उनि जी.एल. चन्द्राकर, प्र.आर. 102 अमर चन्द्रा, प्र.आर. 786 अनिल बंजारे, आरक्षक 1431 अर्जुन जांगडे व आर. 1390 संतोष मरकाम, आरक्षक 1210 सुमन चंद्रवंशी की अहम भूमिका रही।

About admin

Check Also

पति ने किया क्रूरता की सारी हदें पार..बेरहमी से पीटा .. ऐसा किया हाल .. सुन कर कांप जाए रूह…

जेडी न्यूज विजन… प्राइवेट पार्ट में डाल दिया लोहे का औजार, चोट के 16 निशान, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *