जेडी न्यूज़ विज़न…
(सुरेन्द्र कुमार वर्मा)
लखनऊ : : मोहन लाल गंज तहसील परिसर में राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के कार्य कर्ता एवम पदाधिकारियों ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दिनांक 10/04/2026 को धरना प्रदर्शन शुरू किया दोपहर बाद उपजिलाधिकारी मोहन लाल गंज पवन पटेल ने धरने पर पहुंच कर किसानों से समास्याओं पर बात की जिसमें धारा 24 मेडबंदी का एक मामला था उसमे 20/04/2026 को नायब तहसीलदार को भेजने को कहा और अन्य चल रहे धारा 24 के मामलों में जल्द ही आदेश देने का आश्वासन दिया सिरौना डेन की सफाई के सम्बन्ध खण्ड 28 सिंचाई विभाग को सूचित करने को कहा एक गलत 115 डी के चल रहे मुकदमे को समाप्त करने की बात हुई आगरा एक्सप्रेस वे को पूर्वांचल एक्सप्रेस में जोडने में पडने वाली जमीनो का मुवाजा किसान एक करोड़ रूपया प्रति बीघा के हिसाब से कम पर जमीने नही देगा इस सम्बन्ध मे भी उच्चाधिकारियों को अवगत करवाने को कहा जिससे किसान मान गये इस धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया इस कार्यक्रम मे संगठन के प्रदेश अध्यक्ष प्रताप बहादुर प्रदेश महासचिव दिनेश यादव मंडल महामंत्री हरिपाल वर्मा जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार जिला महामंत्री राम सिंह ब्लाक अध्यक्ष दिनेश कुमार राकेश कुमार यादव अजय शुक्ला रितेश राम प्रसाद फौजी आदि सौकडौ की संख्या मे किसान शामिल हुए।
Jd News Vision