Breaking News

वार्षिक उत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया…..

जेडी न्यूज़ विज़न….

जिला संवाददाता आर पी उपाध्याय

मनकापुर गोंडा- कंपोजिट विद्यालय बंजरिया में वार्षिक उत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया, इस अवसर पर बच्चों ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, एकांकी, कव्वाली, नृत्य, लोकगीत प्रहसन के साथ-साथ कई अच्छे कार्यक्रम प्रस्तुत किया बेटी है अनमोल की लोगो ने भरपूर सराहना की बच्चों का कार्यक्रम इतना अच्छा रहा कि श्रोता कार्यक्रम देखकर मंत्र मुक्त नजर आए

नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा जब स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया तो दर्शकों जबरदस्त तालियां बजाते नजर आए छोटी बहनों द्वारा विदाई गीत प्रस्तुत किया गया जिसे सुनकर छात्र-छात्राओं अभिभावकों एवं शिक्षकों की आंखें भर आई कार्यक्रम को रुचिकर बनाने के लिए नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा कार्यक्रम स्थल को विधिवत सजाया गया था दर्शक कार्यक्रम की समाप्ति तक डटे रहे और कार्यक्रम का आनंद उठाया एवं कार्यक्रम की सराहना की .

इस अवसर पर कक्षा 6 और 7 के छात्राओं द्वारा कक्षा 8 के छात्राओं को भावभीनी विदाई दी गई तथा गिफ्ट भेंट किया गया इस दौरान बच्चे अपने आंख से आंसू नहीं रोक पाए प्रधानाचार्य पारसनाथ जय सवाल ने स्कूल में संपन्न हुए खेल को प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किया इसके अलावा वीरेंद्र तिवारी अखिलेश चौबे सूर्यभान राम सतीश चौधरी पुनीत कुमार रतेंद्र शुक्ला रविंद्र यादव लालता प्रसाद ममता उपाध्याय मीनाक्षी सिंह सावित्री आज मौजूद रही कार्यक्रम पूजा मनमोहिनी द्वारा संपन्न कराया गया।

About admin

Check Also

2nd Day of Leadership Circle organized at CMS Kanpur Road…

JD NEWS VISION…. “Quality Education is the world’s best investment.”…. -Dr Joseph Emanuel, Chief Executive …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *