Breaking News

अम्बेडकर जयंती पर स्वास्थ्य शिविर का किया गया आयोजन ….

जेडी न्यूज़ विज़न…..

*327 ग्रामीण जनों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण*

उरई : (जालौन) : : अम्बेडकर जयंती के अवसर पर जनपद जालौन के डकोर विकास खंड के ग्राम धगुवां कला में पंचायत भवन में अनुरागिनी संस्था द्वारा स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में क्षेत्र के 327 ग्रामीणों अपने स्वास्थ्य का परीक्षण कराते हुए निःशुल्क दवाइयों का लाभ प्राप्त किया।
डाबर इंडिया लिमिटेड के सहयोग से निःशुल्क औषधियों का वितरण हुआ
इस अवसर पर अनुरागिनी संस्था के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण सिंह जादौन ने कहा कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी ने समाज में समानता, शिक्षा और अधिकारों की जो अलख जगाई, वह आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। अनुरागिनी संस्था पिछले 30 वर्षों से उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य जागरूकता, शिक्षा और सामाजिक विकास के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है। हमारा प्रयास रहता है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचें और कोई भी व्यक्ति स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित न रहे।

चिकित्सा अधिकारी डॉ. वी. पी. सिंह ने कहा कि “स्वस्थ जीवन के लिए केवल दवा ही नहीं, बल्कि सही आहार और संतुलित दिनचर्या (आहार-विहार) भी अत्यंत आवश्यक है। यदि व्यक्ति अपने खान-पान में पोषक तत्वों का समावेश करे, समय पर भोजन करे तथा नियमित दिनचर्या अपनाए, तो अनेक बीमारियों से स्वतः ही बचा जा सकता है।
जिला सहकारी केंद्रीय उपभोक्ता भंडार जालौन के अध्यक्ष उपेंद्र सिंह राजावत ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन अत्यंत आवश्यक है। इससे लोगों को समय रहते बीमारियों की जानकारी मिल जाती है और उनका उपचार संभव हो पाता है। अनुरागिनी संस्था का यह प्रयास अत्यंत सराहनीय है और समाज के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण है।
कार्यक्रम संयोजक हेमंत यादव ने कहा कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और उन्हें निःशुल्क जांच एवं दवाइयों की सुविधा उपलब्ध कराना है। लोगों की बड़ी संख्या में उपस्थिति इस बात का प्रमाण है कि ऐसे कार्यक्रमों की क्षेत्र में कितनी आवश्यकता है।
इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग से डॉ. सुनील कुमार, अखिलेश कुमार गुप्ता, अजय प्रकाश, फार्मासिस्ट रमेश चंद्र, गिरिजा देवी, एएनएम रामजानकी ग्राम प्रधान गायत्री देवी मिनोरा सहकारी संघ उरई के अध्यक्ष श्याम करन प्रजापति एवं अनुरागिनी संस्था के किशन शर्मा, ऋषि नामदेव और प्रिंस यादव सहित कार्यकर्ता कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

About admin

Check Also

विद्यालय की मान्यता जांच कर बच्चों का नामांकन कराएं अभिभावक : जय प्रकाश मौर्य…

जेडी न्यूज विजन…. (सन्तोष कुमार गुप्ता) खण्ड शिक्षा अधिकारी ने लॉर्ड कृष्णा चिल्ड्रेन एकेडमी का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *