Breaking News

चावली मेले में हास्य कलाकार बाबू गप्पी ने जनता को खूब हसाया

जेडी न्यूज़ विज़न….

एत्मादपुर : : तहसील क्षेत्र के गांव चावली में चल रहे ऐतिहासिक मेले में तीसरे दिन पहुंचे हास्य कलाकार बाबू गप्पी ने अपनी कलाकारी एवं अपने गानों पर डांस करके जनता को खूब हंसाया और नचाया ऐतिहासिक मेले में हास्य कलाकार बाबू गप्पी के पहुंचने पर चावली मेले में ऐतिहासिक भीड़ देखने को मिली ‌ बाबू गप्पी के साथ-साथ देवकांत त्यागी,सुनील रॉकी,अंकित कुलश्रेष्ठ,पूजा डांसर,समाना डांसर,अमर चौहान,सूरज, अंकुर,जीतू,अमित ने भी अपनी कलाओं से जनता का दिल जीत लिया। मां चावलदे मेला महोत्सव के तीसरे दिन बाबू गप्पी के कार्यक्रम में हजारों की संख्या में बाबू गप्पी को देखने के लिए लोग पहुंचे और बाबू गप्पी ने सभी दर्शकों को खूब हास्य और लोटपोट कर दिया। पुलिस प्रशासन की बहुत अच्छी व्यवस्था रही मेला संपन्न कराया ।

कमेटी द्वारा पुलिस प्रशासन का सम्मान किया गया और धन्यवाद भी किया गया। बाबू गप्पी के कार्यक्रम में पहुंचे सिस्टम सुधार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अंशुमन ठाकुर ने मेला कमेटी को धन्यवाद दिया और मंच से उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम आपका सफल हुआ है ऐसे कार्यक्रम होते रहने चाहिए इन कार्यक्रमों से भाव और एक दूसरे लगाव बढ़ता है। चावली के गांव बास अदोल के राजपूताना सिंगर एम एस ठाकुर ने मंच से अपने कई गानों पर युवाओं में जोश भरा और भाईचारे का दिया संदेश। मेला समापन के बाद जिला पंचायत सदस्य मानवेंद्र सिंह चौहान ने मेला कमेटी और मेले में आए हुए सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

About admin

Check Also

रामसेवक त्रिवेदी बालिका इंटर कॉलेज में मना ‘ममता का उत्सव’: जब रैंप पर माताओं ने बेटियों संग बिखेरे आत्मविश्वास के रंग

जेडी न्यूज़ विज़न…. इटौंजा ​/लखनऊ : : रामसेवक त्रिवेदी बालिका इंटर कॉलेज के प्रांगण में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *