Breaking News

बहू ने प्रेमी के साथ मिल कर कर दिया सास की हत्या…गिरफ्तार.. जेवरात बरामद….

जेडी न्यूज विजन….

लखनऊ : : राजधानी के थाना महानगर क्षेत्र में वृद्ध महिला की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने मृतका की बहू और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, 21 मार्च 2026 को निशातगंज की तीसरी गली में 69 वर्षीय निर्मला देवी की गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी।

इस संबंध में मृतका के बेटे की तहरीर पर 22 मार्च को मुकदमा दर्ज किया गया था।

जांच के दौरान थाना महानगर पुलिस ने साजिश का पर्दाफाश करते हुए आरोपी राजन शर्मा (21) और रंजना (35) को गिरफ्तार कर लिया। रंजना मृतका की बहू है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को खाटूश्याम मंदिर के सामने मुख्य मार्ग और टीकाराम मंदिर कट, निशातगंज से गिरफ्तार किया।पूछताछ में सामने आया कि राजन शर्मा पिछले तीन साल से रंजना के घर किराए पर रह रहा था। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और प्रेम संबंध स्थापित हो गए। रंजना का अपने पति से अक्सर विवाद होता था, जिसमें उसकी सास निर्मला देवी अपने बेटे का पक्ष लेती थीं। यही बात रंजना को नागवार गुजरती थी।

पुलिस के मुताबिक, इसी रंजिश और प्रेम प्रसंग में बाधा बनने के चलते दोनों आरोपियों ने मिलकर हत्या की साजिश रची। घटना वाले दिन दोनों ने पहले वृद्ध महिला के हाथ बांधे और फिर साड़ी से गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद मृतका के जेवरात लेकर उन्हें छिपा दिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मृतका के जेवर भी बरामद किए हैं, जिनमें करीब 297 ग्राम सफेद धातु और 17.5 ग्राम पीली धातु के आभूषण शामिल हैं।फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

About admin

Check Also

दरोगा जी गये थे शराब की दुकान खुलवाने …महिलाओं ने पहले डंडों से दुकान मे तोड़ फोड़ किया फिर शराब की बोतले सडक पर फेंक कर डंडों से तोड़ दिया…

जेडी न्यूज़ विज़न.. (सुरेन्द्र कुमार वर्मा) पीलीभीत : :  गुरुवार को सुबह जब दरोगा जी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *