Breaking News

स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 में प्रथम आने वाले वार्डों के सभासद होंगे सम्मानित….

जेडी न्यूज़ विज़न…..

बलरामपुर : :  आदर्श नगरपालिका परिषद बलरामपुर के अध्यक्ष डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ ने नगरवासियों से स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए जनसहभागिता अत्यंत आवश्यक है। यदि प्रत्येक नागरिक स्वच्छता के प्रति जागरूक होकर अपना योगदान दे,तो बलरामपुर नगर प्रदेश ही नहीं बल्कि देश में भी एक अलग पहचान बना सकता है।
नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि डीपी सिह बैस ने बताया कि स्वच्छता सर्वेक्षण के अंतर्गत नगर के विभिन्न वार्डों में साफ-सफाई,कूड़ा निस्तारण,सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता तथा नागरिक सहभागिता के आधार पर मूल्यांकन किया जाएगा। इस दौरान जो वार्ड सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे,उनके सभासदों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन जनप्रतिनिधियों को प्रोत्साहित करेगा जो अपने वार्ड को स्वच्छ एवं व्यवस्थित रखने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
डॉ.धीरू ने सभी सभासदों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने-अपने वार्डों में स्वच्छता अभियान को जनआंदोलन का रूप दें तथा लोगों को घर-घर जागरूक करें। उन्होंने कहा कि नागरिकों को कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने,प्लास्टिक का कम उपयोग करने तथा आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया जाए।

उन्होंने यह भी कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण केवल प्रतियोगिता नहीं बल्कि नागरिक जिम्मेदारी का प्रतीक है। नगर के प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी से ही बलरामपुर को स्वच्छ और आदर्श नगर बनाया जा सकता है। नगरपालिका परिषद द्वारा सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं तथा सफाई कर्मचारियों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
नगरपालिका अध्यक्ष ने विश्वास जताया कि जनसहयोग एवं सभासदों की सक्रिय भागीदारी से इस वर्ष बलरामपुर स्वच्छता सर्वेक्षण में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करेगा।

About admin

Check Also

स्व. गीता रस्तोगी की तेरहवीं पर ब्रह्मभोज में सम्मिलित हो अर्पित किया श्रद्धा सुमन ….

जेडी न्यूज विजन…. स्व. गीता रस्तोगी जी के तेरहवीं पर न्यायमूर्तियों संग NHRIPO मानवाधिकार संगठन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *