जेडी न्यूज विजन….
स्व. गीता रस्तोगी जी के तेरहवीं पर न्यायमूर्तियों संग NHRIPO मानवाधिकार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
लखनऊ – 4 मई न्यायमूर्ति आर.के.रस्तोगी जी की धर्मपत्नी स्व. गीता रस्तोगी जी के तेरहवीं संस्कार में उनके निज निवास पर न्यायमूर्ति आर. एम. चौहान एवं न्यायमूर्ति मुशफ्फे अहमद के साथ एस.के मोदनवाल राष्ट्रीय अध्यक्ष “राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सूचनाधिकार संरक्षण संगठन” ने तेरहवीं संस्कार में सम्मिलित होकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की

और शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं प्रकट किया। साथ में उपस्थित संगठन के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष फरहत एजाज, और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इं0 अली हम्मूद ने श्रद्धांजलि अर्पित करके पुण्यात्मा को नमन किया।
Jd News Vision