Breaking News

डीपी सिंह बैस लगातार बारहवीं बार जिला मीडिया प्रभारी बने,समर्पण और संघर्ष का मिला सम्मान….

JD NEWS VISION…

बलरामपुर : :  भारतीय जनता पार्टी के समर्पित और जुझारू कार्यकर्ता डीपी सिंह बैस को लगातार बारहवीं बार जिला मीडिया प्रभारी बनाए जाने पर संगठन में खुशी का माहौल है। वर्ष 1990 से पार्टी से जुड़े बैस ने अपने लंबे राजनीतिक जीवन में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए संगठन को मजबूती प्रदान की है।
अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत से पहले वे छात्रसंघ के महामंत्री रहे तथा जिले और प्रदेश स्तर पर छात्र एवं युवा संगठनों के साथ-साथ सामाजिक संगठनों में सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं। वर्ष 1990 में भाजपा से जुड़ने के बाद उन्होंने भाजयुमो के नगर अध्यक्ष,जिला मंत्री,दो बार जिला महामंत्री गोन्डा बलरामपुर,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य तथा जिले के विभाजन के दौरान जिला संयोजक जैसे महत्वपूर्ण दायित्व निभाए।
डीपी सिंह बैस ने संगठन में अपनी यात्रा जमीनी स्तर से शुरू की। नगर अध्यक्ष बनने से पहले और उसके बाद भी उन्होंने पैदल चलकर सूचना पहुंचाने,प्रदर्शन आयोजित करने,दरी बिछाने,पोस्टर चिपकाने जैसे कार्य किए। कई अवसरों पर सीमित कार्यकर्ताओं और भारी पुलिस बल की मौजूदगी में भी उन्होंने प्रदर्शन और पुतला दहन जैसे कार्यक्रमों का नेतृत्व किया।
वर्ष 2004 तक उन्होंने पूर्णकालिक कार्यकर्ता के रूप में प्रतिदिन लगभग 12 घंटे संगठन को समर्पित किए और पूरी ईमानदारी व निष्ठा से कार्य किया। उन्होंने कठिन परिस्थितियों और सीमित सहयोग के बावजूद कभी अपने समर्पण में कमी नहीं आने दी।
वर्ष 1997 से लगातार मीडिया कार्य की जिम्मेदारी संभालते हुए उन्होंने पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके इसी निरंतर समर्पण,सक्रियता और संगठन के प्रति निष्ठा को देखते हुए पार्टी ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताते हुए जिला मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है।
पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनकी पुनर्नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे उनकी मेहनत,ईमानदारी और संगठन के प्रति अटूट समर्पण का सम्मान बताया है।

About admin

Check Also

Two-Day International Conference on Computing, Communication and Intelligent Systems Concludes at Amity University…

JD NEWS VISION…. Lucknow, March 23,  : : A two-day International Conference on Computing, Communication …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *