जेडी न्यूज विजन….
(सुरेन्द्र कुमार वर्मा)
लखनऊ : : आज राजधानी में डा0 पल्लवी पटेल राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अपना दल कमेरा वादी ने U G C कानून लागू करने के समर्थन में चारबाग रेलवे स्टेशन पर रेल के इंजन पर चढ़ कर प्रदर्शन किया यह कोई छोटी बात नहीं है इसके लिए सिर्फ राजनीति ही नहीं हिम्मत जुनून
और लडने का इरादा चाहिए जब आज नेता ज्यादातर सिर्फ सोशल मीडिया और प्रेस कॉन्फ्रेंस तक सीमित हो चुके हैं तब पल्लवी पटेल छात्रों के हक की लडाई को लेकर सीधे रेल की पटरियों पर उतर गई आज चारबाग रेलवे स्टेशन पर जो प्रदर्शन हुआ वह उन लाखों युवाओं की आवाज थी जो लगातार अनदेखी की जा रहा है भीड मे खडे होकर नारे लगाना आसान होता है लेकिन सिस्टम के सामने खड़े होकर चुनौती देना सब की बस की बात नहीं है एक महिला होकर जिस तरह उन्होंने रेल के इंजन पर चढ़ कर विरोध प्रदर्शन किया उससे साफ दिखाई दिया की संघर्ष अभी जिन्दा है आज के दौर में ऐसे दृश्य बहुत कम देखने को मिलता है जहां कोई नेता सिर्फ बोलता नही बल्कि खुद मैदान में उतर कर लडता भी है।
Jd News Vision