Breaking News

Warning: Attempt to read property "post_excerpt" on null in /home/u250555180/domains/jdnewsvision.in/public_html/wp-content/themes/sahifa/framework/parts/post-head.php on line 73

साइबर जागरूकता पर आधारित पुस्तक “साइबर सजग” का विमोचन

जेडी न्यूज विजन….

लखनऊ : : डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति समाज को जागरूक करने के उद्देश्य से लिखी गई पुस्तक “साइबर सजग” का विमोचन उत्तर प्रदेश सरकार के Sunil Kumar Sharma, सूचना एवं इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्री, के करकमलों द्वारा शासकीय कार्यालय में किया गया।
इस अवसर पर मंत्री जी ने पुस्तक के लेखक शुभम् त्रिपाठी को बधाई देते हुए कहा कि वर्तमान समय में साइबर सुरक्षा एक महत्वपूर्ण विषय बन चुका है। इंटरनेट और डिजिटल तकनीक के बढ़ते उपयोग के साथ-साथ साइबर अपराधों के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे समय में आम नागरिकों को जागरूक करने के लिए इस प्रकार की पुस्तकों की अत्यंत आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि “साइबर सजग” जैसी पुस्तक समाज को डिजिटल सुरक्षा के प्रति सचेत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
पुस्तक के लेखक शुभम् त्रिपाठी ने बताया कि “साइबर सजग” पुस्तक का उद्देश्य आम नागरिकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों और युवाओं को साइबर अपराधों के विभिन्न रूपों से अवगत कराना तथा उनसे बचाव के सरल और प्रभावी उपायों की जानकारी देना है। पुस्तक में ऑनलाइन ठगी, फिशिंग, सोशल मीडिया दुरुपयोग, डिजिटल भुगतान सुरक्षा, पासवर्ड सुरक्षा, साइबर कानून और शिकायत प्रक्रिया जैसी महत्वपूर्ण जानकारियों को सरल हिंदी भाषा में प्रस्तुत किया गया है, जिससे आम पाठक भी इसे आसानी से समझ सकें।

उन्होंने बताया कि पुस्तक में महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर, उपयोगी वेबसाइट्स तथा त्वरित सुरक्षा चेकलिस्ट भी दी गई है, जिससे किसी भी साइबर अपराध की स्थिति में लोग तुरंत सही कदम उठा सकें।
शुभम् त्रिपाठी तकनीकी, प्रबंधन और विधि के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। उन्होंने B.Tech. (Computer Science & Engineering), MBA (IT एवं Marketing) तथा L.L.B. की शिक्षा प्राप्त की है और साइबर लॉ में Post Graduate Certificate in Cyber Law (PGCCL) भी किया है। वे ग्रामीण विकास फाउंडेशन के संस्थापक हैं और संस्था के माध्यम से ग्रामीण विकास, डिजिटल साक्षरता तथा साइबर सुरक्षा जागरूकता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने पुस्तक की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए उपयोगी और समयानुकूल बताया।
“साइबर सजग” पुस्तक का मुख्य उद्देश्य समाज को डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रहने के लिए जागरूक करना और नागरिकों को साइबर अपराधों के प्रति सजग बनाना है।

About admin

Check Also

कौड़ीराम-गोरखपुर रूट पर बसों में अधिक किराया वसूलने का आरोप….

जेडी न्यूज़ विज़न… (सन्तोष कुमार गुप्ता) कौड़ीराम: :  उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *