Breaking News

आर्य समाज ने उठाई मांग जेवर हवाई अड्डे का नाम रखा जाए स्वामी दयानंद के नाम पर …

JD NEWS VISION….

आर्य समाज को संगठनात्मक शक्ति प्रदान करना प्राथमिकता : आचार्य स्वदेश…

ग्रेटर नोएडा: :  यहां पर स्थित आर्य समाज सूरजपुर के वार्षिकोत्सव को संबोधित करते हुए आर्य प्रतिनिधि सभा उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त प्रधान आचार्य स्वदेश जी महाराज ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आर्य समाज को संगठनात्मक शक्ति प्रदान करना उनकी प्राथमिकता है। आचार्य श्री ने कहा कि स्वामी बृजानंद जी, स्वामी दयानंद जी और स्वामी श्रद्धानंद जैसी तपस्वी आत्माओं के पुण्य प्रताप और उनके तेजस्वी जीवन से प्रेरणा लेकर आर्य समाज का प्रत्येक सदस्य अपने आपको उनके सिद्धांतों के प्रति समर्पित कर संगठन के कार्यों को अपने स्तर पर बढ़ा रहा है। यद्यपि संगठन नाम की कोई शक्ति उसके पास में नहीं है। इसलिए समय की आवश्यकता है कि संगठनात्मक शक्ति को पुनर्जीवित किया जाए। उन्होंने कहा कि आगामी 10 मई को उत्तर प्रदेश आर्य प्रतिनिधि सभा के चुनाव संपन्न किए जाने हैं। जिनमें सभी लोगों को बढ़-चढ़कर अपना योगदान देना चाहिए।
इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय क्रांतिकारी आर्य संन्यासी पूज्य सच्चिदानंद जी महाराज ने कहा कि वेद और ईश्वर की चर्चा आर्य समाज के मंचों की अनिवार्यता होती है। यदि वेद चर्चा और ईश्वर चर्चा को आर्य समाज के मंचों से निकाल दिया जाए तो समझो कि आर्य समाज के कार्यक्रमों की प्राण शक्ति ही चली गई है। इसलिए वेद और ईश्वर की चर्चा पर विशेष ध्यान आर्य समाज के कार्यक्रमों के संचालकों को देना चाहिए। स्वामी जी महाराज ने कहा कि वेद सब सत्य विद्याओं का पुस्तक है। इसलिए संसार का जितना भी ज्ञान विज्ञान है, वह सभी इनमें समाया हुआ है। संसार की जितनी भर भी वैज्ञानिक उन्नति हुई है, वह सब भारत के वैदिक वांग्मय को पढ़ व समझकर ही संभव हो पाई है । यहां तक कि वायुयान का निर्माण भी भारत के ऋषि भारद्वाज जी जैसे तपस्वी संत के ‘ वृहदविमानभाष्य ‘ जैसे ग्रन्थ को पढ़कर ही संभव हुई। इसलिए प्रत्येक आर्य समाजी को न केवल वेदों का अध्ययन करना चाहिए बल्कि संसार के अन्य लोगों को भी इन्हें पढ़ने के लिए प्रेरित करना चाहिए।
आर्य प्रतिनिधि सभा जनपद गौतम बुद्ध नगर के अध्यक्ष डॉ राकेश कुमार आर्य ने अपने ओजस्वी वक्तव्य में कहा कि आचार्य स्वदेश जी महाराज का अध्यक्ष के रूप में इस जनपद में यह प्रथम आगमन है। जिसका सभी उपस्थित आर्य जन हार्दिक अभिनंदन करते हैं। उन्होंने कहा कि आर्य प्रतिनिधि सभा जनपद गौतम बुद्ध नगर जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम स्वामी दयानंद जी के नाम पर रखने का अभियान चला रही है। जिसके लिए एक विशेष कार्यक्रम आगामी अप्रैल में आर्य समाज की स्थापना के 151 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित किया जाएगा। जिसकी आवाज को आर्य समाज के सभी नेताओं कार्यकर्ताओं संन्यासियों को देश और प्रदेश की सरकार तक पहुंचाना चाहिए। डॉ आर्य की इस मांग का सभी उपस्थित आर्य जनों ने हाथ उठाकर समर्थन किया। इस अवसर पर आर्य जगत के सुप्रसिद्ध विद्वान आचार्य करण सिंह, यज्ञ के ब्रह्ना राजकुमार शास्त्री, भजनोपदेशक अमृता आर्या ,कैलाश कर्मठ, घनश्याम प्रेमी द्वारा भी लोगों का मार्गदर्शन किया गया।
कार्यक्रम का सफल संचालन आर्य समाज सूरजपुर के प्रधान मूलचंद शर्मा द्वारा किया गया। जबकि अध्यक्षता आर्य समाज के प्रसिद्ध संन्यासी और आर्य प्रतिनिधि सभा जनपद गौतम बुध नगर की धर्मार्य सभा के प्रधान स्वामी वेदानंद जी द्वारा की गई। इस अवसर पर आर्य भाषा प्रचारिणी सभा के जिला अध्यक्ष ब्रह्मचारी आर्य सागर, जिला उपाध्यक्ष महावीर सिंह आर्य, प्रधान विजेंद्र सिंह आर्य, मंत्री पंडित धर्मवीर आर्य सुभाष चंद्र शर्मा, देवदत्त शर्मा, सचिव महेंद्र सिंह आर्य, पंडित महेंद्र सिंह आर्य, किशन लाल आर्य, प्रभाकर आर्य, बाबूराम आर्य , सौरभ मनु, रंगीलाल आर्य, आर्य वीरेश भाटी, विजेंद्र सिंह आर्य, कमल सिंह आर्य, रामप्रसाद आर्य आदि आर्यजन उपस्थित थे।

About admin

Check Also

ईद की नमाज छोड़कर गैस लेने की लाइन में लगे लोग….

०ईद की नमाज ज्यादा गैस सिलेंडर लेने को दिया तवज्जो….  ०नमाज छोड़कर गैस लेने की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *