Breaking News

दूध बांट कर लौट रहे युवक को दबंगो के पीटा

दूध बांट कर लौट रहे युवक को दबंगो के पीट

लखनऊ : :

सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र के मुजफ्फरनगर घुसवल मजरा महमूदपुर निवासी सोनू राजपूत अपने चाचा अमर सिंह के साथ दूध का कारोबार करते हैं। दोनों पांच मार्च की सुबह रोज की तरह घर से दूध बांटने निकले थे। दोपहर करीब तीन बजे जब दोनों दूध बांटकर वापस लौट रहे थे, तभी विवियाना रिजॉर्ट के पास कल्याण सिंह चौक सेक्टर-ए के नजदीक दोपहिया वाहनों के साथ खड़े चार लोगों ने उन्हें रोक लिया।
पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए लोहे के धारदार हथियार और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में सोनू राजपूत की एक आंख फूट गई, जबकि अमर सिंह को भी गंभीर चोटें आईं। आरोप है कि एक हमलावर ने सोनू का गला दबाकर जान से मारने की कोशिश भी की, जिससे वह बेहोश हो गया। शोर सुनकर आसपास लोग जुटने लगे तो चारों हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल सोनू का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। पीड़ित ने रविवार को थाने पर तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।

About admin

Check Also

काम करवाना है तो 25, हजार रुपए की रकम देनी होगी ….

जेडी न्यूज़ विज़न…. (सुरेन्द्र कुमार वर्मा) लखनऊ: : काम करवाना है तो 25, हजार रुपए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *