जेडी न्यूज विजन….
(सुरेन्द्र कुमार वर्मा)
लखनऊ : : गोसाईगंज कोतवाली परिसर में दो घंटे तक धरना प्रदर्शन होता रहा परिजनों की मांग थी कि दिये गये प्रार्थना के अनुसार हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाये दो घंटे के बाद एस एच ओ गोसाई गंज की ओर कार्यवाही किए जाने का आश्वासन मिलने के बाद धरना समाप्त हो गया।
शिवलर गांवनिवासी राम गोपाल अवस्थी की ओर दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार उनका बेटा अभयराज अवस्थी (17) सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में खुर्दही बाजार माढर मऊ में दुकान लगाता था।वह 31 मार्च 2026 को घर नहीं लौटा।वह दुकान बंद करके शिवलर निवासी अपने साथी हर्ष द्विवेदी पुत्र पिंकेश के साथ मोहनलालगंज मार्ग पर स्थित यूको बैंक तक गया।उसी के बाद उसका कोई सुराग नहीं लगा।
शिकायतकर्ता के अनुसार उन्होंने पुत्र की गुमशुदगी से संबंधित प्रार्थना पत्र भी दिया था शिकायतकर्ता ने हर्ष द्विवेदी से भी पूछताछ की लेकिन कोई लाभ नहीं निकला। शिकायतकर्ता के अनुसार उसे एक अप्रैल 2026 को बेटे मृत्यु हो जाने की जानकारी मिली। इस मामले में पुलिस की ओर से जानकारी मिली मृतक अभय राज अवस्थी का अनूप गंज रेलवे स्टेशन के पास शव मिला था इसलिए उसे जीआरपी पुलिस ले गई थी। घटना स्थल पर मृतक का कोई परिजन मौजूद नहीं था।
शिकायत कर्ता राम गोपाल अवस्थी के अनुसार उनके पुत्र को उसकी दुकान पर जाकर सूर्य नगर मानक नगर निवासी अभिषेक मिश्रा पुत्र रमा शंकर मिश्रा और उनके साथियों हर्ष द्विवेदी और अन्नू शुक्ला निवासी खुर्दही बाजार की ओर से धमकियां दी गई थी।
Jd News Vision