JD NEWS VISION…..
बलरामपुर: : नगर पालिका परिषद के सभागार में नगर पालिका अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ की अध्यक्षता में ब्लॉक टास्क फोर्स की महत्वपूर्ण बैठक एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस बैठक में आगामी 1 से 30 अप्रैल 2026 तक चलाए जाने वाले संचारी दस्तक अभियान की तैयारियों और रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में अधिकारियों ने बताया कि संचारी रोगों की रोकथाम के उद्देश्य से यह अभियान पूरे माह चलाया जाएगा,जिसके अंतर्गत घर-घर जाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा तथा साफ-सफाई,मच्छरजनित रोगों की रोकथाम और टीकाकरण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
कार्यशाला के दौरान नगर क्षेत्र में चल रहे टीकाकरण कार्यक्रम को और प्रभावी बनाने के लिए नगर पालिका परिषद से एक अधिकारी/कर्मचारी को टीकाकरण नोडल अधिकारी नामित किए जाने पर भी विचार-विमर्श किया गया। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि अभियान के दौरान सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें ताकि अधिकतम लोगों तक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुंचाया जा सके।
बैठक में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी अनिल कुमार चौधरी एवं डॉ.मीनाक्षी चौधरी,खंड शिक्षा अधिकारी (नगर क्षेत्र) रामकुमार,नगर शिक्षा विभाग से अरुण मिश्रा,जिला मलेरिया अधिकारी राजेश कुमार,जिला एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ. श्याम जी श्रीवास्तव, जिला मलेरिया इंस्पेक्टर हिमांशु,बाल विकास परियोजना अधिकारी अरुण कुमार,नगर स्वास्थ्य केंद्र के फार्मासिस्ट समीर अहमद सिद्दीकी,इंद्रेश वर्मा,WHO की फील्ड मॉनिटर आकांक्षा सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि संचारी दस्तक अभियान को सफल बनाने के लिए जनभागीदारी सुनिश्चित की जाए और प्रत्येक घर तक स्वास्थ्य जागरूकता संदेश पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही संचारी रोगों पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है।
Jd News Vision