JD NEWS VISION….
लद्दाख के दुर्गम पहाड़ी इलाके जोजिला पास में गुरुवार को प्रकृति का कहर देखने को मिला, जब अचानक आए भीषण हिमस्खलन (एवलांच) ने कई जिंदगियों को निगल लिया. श्रीनगर-लेह हाईवे पर हुए इस हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 5 लोग घायल हैं एक व्यक्ति लापता बताया जा रहा है।
अचानक आया एवलांच, कई गाड़ियां बर्फ में दबीं
जानकारी के मुताबिक, यह हादसा जोजिला दर्रे के ‘जीरो पॉइंट’ के पास हुआ, जहां एक यात्री वाहन समेत कई गाड़ियां हिमस्खलन की चपेट में आ गईं. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भारी बर्फ का बड़ा हिस्सा अचानक पहाड़ी से नीचे गिरा, जिससे हाईवे पर चल रहे वाहनों को संभलने का मौका तक नहीं मिला.
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कई वाहन पूरी तरह बर्फ में दब गए, जिससे राहत कार्य में भी काफी कठिनाई आ रही है. आशंका जताई जा रही है कि कुछ लोग अभी भी बर्फ के नीचे फंसे हो सकते हैं, जिसके चलते मृतकों की संख्या बढ़ने की संभावना से इनकार नहीं किया जा रहा है.
युद्धस्तर पर राहत बचाव अभियान
घटना के तुरंत बाद पुलिस, सेना, सीमा सड़क संगठन (BRO) SDRF की टीमों ने संयुक्त रूप से राहत बचाव अभियान शुरू किया. इसके अलावा सोनमर्ग द्रास के प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर स्थिति की निगरानी कर रहे हैं.
भारी मशीनों की मदद से बर्फ हटाने का काम तेजी से जारी है ताकि फंसे लोगों को सुरक्षित निकाला जा सके हाईवे को फिर से चालू किया जा सके. घायलों को पास के चिकित्सा केंद्रों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है.
महिला बच्चे समेत 7 की मौत
द्रास के सब-डिविज़नल मजिस्ट्रेट विशाल अत्री ने हादसे में 7 लोगों की मौत की पुष्टि की है. मृतकों में एक महिला एक बच्चा भी शामिल हैं, जिससे घटना की गंभीरता बढ़ जाती है.
प्रशासन का कहना है कि बचाव कार्य पूरा होने के बाद ही वास्तविक स्थिति साफ हो पाएगी, क्योंकि कुछ वाहन अभी भी पूरी तरह बर्फ में दबे हुए हैं.
एलजी ने जताया शोक, अधिकारियों को दिए निर्देश
लद्दाख के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है. उन्होंने तुरंत कारगिल के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं. एलजी ने कहा कि सभी संबंधित एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है.
हाईवे बंद, आवाजाही ठप
हादसे के बाद श्रीनगर-लेह हाईवे को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है, जिससे क्षेत्र में आवाजाही पूरी तरह प्रभावित हो गई है. यह हाईवे लद्दाख को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाला एक अहम मार्ग है, इसलिए इसके बंद होने से सप्लाई यातायात पर भी असर पड़ सकता है।
Jd News Vision