Breaking News

सफलता की कहानी : : महतारी जतन योजना बनी बेटी के उज्ज्वल भविष्य का सहारा…

जेडी न्यूज विजन…..

*महिला श्रमिक को मिली मिली 20000 की आर्थिक सहायता….

बिलासपुर/ 11 मई, : : राजकिशोर नगर समाधान शिविर में श्रम विभाग द्वारा महिला श्रमिक जयोति गोंड को 20000 की आर्थिक सहायता दी गई है, सहायता राशि प्राप्त करने के बाद ज्योति ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं राज्य शासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
ज्योति ने बताया कि वह रोजी मजदूरी कर अपने परिवार को आर्थिक सहयोग देती है सरकार से मिली इस राशि का उपयोग वह बेटी का भविष्य सुरक्षित करने में करेगी और इसे सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश करेगी। ज्योति ने कहा कि सरकार की जनहितैषी योजनाएं वास्तव में जरूरतमंद परिवारों तक पहुंच रही हैं। उन्होंने कहा कि शिविर में ना केवल समस्याओं का त्वरित निराकरण हो रहा है साथ ही विभिन्न योजनाओं का लाभ भी सीधे हितग्राहियों तक पहुंच रहा है।

हरसिंगार भवन सामुदायिक भवन में आयोजित इस समाधान शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी में आमजन की समस्याओं और मांगों से जुड़े आवेदनों पर सुनवाई की गई। साथ ही पात्र हितग्राहियों को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ भी मौके पर प्रदान किया गया।

About admin

Check Also

सुशासन तिहार 2026: साय सरकार सुशासन लेकर पहुंची है आपके द्वार-सुशांत शुक्ला…

जेडी न्यूज विजन….   *”समस्याओं का हो रहा त्वरित समाधान,विकास के लिए सामूहिक भागीदारी जरूरी”… …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *