Breaking News

सुशासन तिहार से लोगों को मिल रहा योजनाओं का सीधा लाभ : बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक….

जेडी न्यूज़ विज़न….

बिल्हा में आयोजित हुआ जिला स्तरीय सुशासन तिहार शिविर….

बिलासपुर, 11 मई : :  बिल्हा नगर पंचायत के मंडी प्रांगण में आयोजित जिला स्तरीय सुशासन तिहार शिविर में जनसमस्याओं के निराकरण एवं शासकीय योजनाओं की जानकारी देने विभिन्न विभागों द्वारा शिविर लगाया गया। मुख्य अतिथि बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने कहा कि सुशासन तिहार शासन और जनता के बीच विश्वास को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम बन रहा है। शिविर में 219 आवेदन प्राप्त हुए।
शिविर में बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने कहा कि सुशासन तिहार केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि शासन और जनता के बीच विश्वास एवं समाधान का उत्सव है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सुशासन तिहार के माध्यम से सकारात्मक बदलाव दिखाई दे रहा है और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शासन की योजनाएं सीधे आमजन तक पहुंच रही हैं। उन्होंने कहा कि बिजली, राजस्व, स्वास्थ्य एवं अन्य विभागों की सेवाएं अब शिविरों के माध्यम से लोगों को त्वरित रूप से मिल रही हैं। शासन का उद्देश्य प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ सरलता एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचाना है।

विधायक कौशिक ने जिला प्रशासन की सराहना करते हुए कहा कि प्रशासनिक अमला पूरी संवेदनशीलता के साथ सुशासन तिहार को सफल बनाने में जुटा हुआ है। इस अवसर पर बिल्हा नगर पंचायत अध्यक्ष वंदना जेंडरे ने कहा कि सुशासन तिहार के तहत आयोजित किए जा रहे शिविर में लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान हो रहा है। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कहा कि समाधान शिविर आमजन की सुविधा के लिए आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि नागरिक अपनी समस्याओं के समाधान के लिए शिविरों में पहुंचकर लाभ उठा सकते हैं। शिविर को उपाध्यक्ष सतीश शर्मा एवं सीईओ जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल ने भी संबोधित किया।

शिविर में बिल्हा जनपद अध्यक्ष रामकुमार कौशिक,एसडीएम आकांक्षा त्रिपाठी, तहसीलदार राजेंद्र भारत, सीएमओ अनीश ठाकुर सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित थे। शिविर में विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया।

About admin

Check Also

सुशासन तिहार 2026: साय सरकार सुशासन लेकर पहुंची है आपके द्वार-सुशांत शुक्ला…

जेडी न्यूज विजन….   *”समस्याओं का हो रहा त्वरित समाधान,विकास के लिए सामूहिक भागीदारी जरूरी”… …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *