Breaking News

सुशासन तिहार 2026: साय सरकार सुशासन लेकर पहुंची है आपके द्वार-सुशांत शुक्ला…

जेडी न्यूज विजन….

 

*”समस्याओं का हो रहा त्वरित समाधान,विकास के लिए सामूहिक भागीदारी जरूरी”…

 

*प्रधानमंत्री मोदी जी की गारंटी और सीएम विष्णुदेव साय के सुशासन में संवर रहा छ.ग….

 

*जोन 7 के राजकिशोर नगर में आयोजित समाधान शिविर में* *शामिल हुए विधायक सुशांत और महापौर पूजा विधानी*

 

बिलासपुर- सुशासन तिहार 2026 के तहत अलग-अलग जोन क्षेत्रों में समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है,इसी तारतम्य में आज जोन क्रमांक 7 के वार्ड 47, 48. 51, 52 के लिए राजकिशोर नगर स्थित हर श्रृंगार काॅलोनी सामुदायिक भवन में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि के तौर पर बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला शामिल हुए,जहां उन्होंने अलग-अलग विभागों द्वारा लगाए गए स्टाॅल का निरीक्षण किया और उपस्थित नागरिकों से भी चर्चा की। इस अवसर पर प्राप्त आवेदनों के अब तक किए गए निराकरण की जानकारी विधायक शुक्ला ने लिया और शेष आवेदनों का भी शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा की सुशासन की सशक्त स्थापना,आमजनों की समस्याओं के समाधान और योजनाओं की पहुंच अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे इसके लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छ.ग. सरकार ने सुशासन तिहार का आरंभ किया है। पिछले ढाई वर्षों में निश्चित तौर पर पूरे प्रदेश में सुशासन घर-घर तक पहुंचा है और अब सुशासन तिहार के माध्यम से साय सरकार इसे आपके द्वार तक लेकर आई है।

सुशासन तिहार के तहत आमजनों की समस्या का त्वरित गति से निराकरण हो रहा है, अपने संबोधन में विधायक शुक्ला ने कहा की सबकी भागीदारी से हम बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में विकास की गंगा बहाएंगे,बात चाहे स्वच्छता की हो या विकास की सबकी भागीदारी जरूरी है। शिविर में पहुंची महापौर पूजा विधानी ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन से छ.ग. संवर रहा है। शहरी क्षेत्र में मूलभूत सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए नगर निगम हमेशा तत्पर रहती है सुशासन तिहार से और भी त्वरित गति से समस्याओं का समाधान हो रहा है। शिविर मे निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे भी उपस्थित रहें,जिन्होंने बताया कि शिविर में सभी विभागों से संबधित कुल 649 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें से 626 मांगों को लेकर है 23 शिकायतें हैं। शिविर में आज आयुष्मान कार्ड, श्रमिक कार्ड और पीएम स्वनिधि योजना के तहत हितग्राहियों को ॠण का आबंटन किया गया।

About admin

Check Also

नगरीय प्रशासन विभाग की नई सचिव शंगीता आर. पहुंची इंद्रावती भवन….

जेडी न्यूज़ विज़न….. *विभागीय संचालनालय एवं सूडा कार्यालय का किया भ्रमण, अधिकारियों से वन-टू-वन चर्चा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *