जेडी न्यूज विजन ….
सोमवार भाटपार रानी उपनगर स्थित विधायक सभा कुंवर कुशवाहा के आवास पर भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं अटल बिहारी वाजपेई जी के चित्र पर माल्यार्पण अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि 6 अप्रैल 1980 को भारतीय जनता पार्टी की स्थापना मुंबई में की गई। जिसका प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष होने का गौरव अटल बिहारी वाजपेई को प्राप्त हुआ।

1980 में बनी भारतीय जनता पार्टी आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में स्थापित है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में राष्ट्रवाद की भावना को जगाने का काम भारतीय जनता पार्टी के द्वारा किया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं अटल बिहारी वाजपेई के सपनों को एक-एक करके पूरा करने का कार्य कर रही है। आज भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास एवं सबका विश्वास के मूल मंत्र पर आगे बढ़ते हुए सर्व समाज की पार्टी बन गई है।

भाषा विभाग के सदस्य डॉक्टर शम्स परवेज ने कहा कि भाजपा सरकार ने तीन तलाक से संबंधित कानून बनाकर के मुस्लिम महिलाओं के जीवन में खुशहाली लाने का काम की है।भाजपा नेता सुरेश तिवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सपने को साकार किया जा रहा है एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ने अपने शासनकाल में जो सुशासन की नींव रखी थी उसे आगे बढ़ने का कार्य भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विशंभर पांडेय एवं संचालन मंडल महामंत्री आनंद पियूष उपाध्याय ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सच्चिदानंद शाही,रविंद्र तिवारी, आनंद देव गुप्ता, तारकेश्वर नाथ तिवारी,कैप्टन रत्नाकर तिवारी, सोमेश्वर नाथ तिवारी, सुरेश तिवारी, डॉक्टर शम्स परवेज, मनोज वर्मा अनिल चौरसिया जितेंद्र जायसवाल धीरज गुप्ता विजय बरनवाल संतोष पांडेय अमित शाही राजेंद्र जायसवाल गोविंद भास्कर छोटेलाल यादव हरिकेश कुशवाहा सुरेश कुशवाहा पप्पू यादव पवन कुशवाहा मार्कंडेय तिवारी लक्ष्मण सिंह कुशवाहा जयप्रकाश गुप्ता उपस्थित थे।

वही घाटी मंडल के भिंगारी बाजार शक्ति केंद्र पर मंडल अध्यक्ष अनिल शाही की अध्यक्षता में पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सुरेंद्र सिंह टुनटुन राघवेंद्र सिंह संजय सिंह इंदू भूषण कुशवाहा राजन सिंह रामप्रवेश कुशवाहा अजीत शाही अनिल चौरसिया अनिल दुबे अरुण गुप्ता प्रमोद तिवारी सत्य प्रकाश तिवारी राहुल शाही सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Jd News Vision