जेडी न्यूज़ विज़न….
बलरामपुर : : नगर के अंतर्गत वार्ड पुरानी बाजार स्थित एक अत्यंत महत्वपूर्ण मार्ग के सीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास आज विधिवत रूप से संपन्न हुआ। यह सड़क गोगे दुबे जी के मकान से दीपवा श्मशान घाट होते हुए बंधा मार्ग तक बनाई जाएगी,जिससे क्षेत्र के लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा प्राप्त होगी।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री एवं सदर विधायक पल्टूराम तथा नगर पालिका चेयरमैन डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ ने संयुक्त रूप से शिलान्यास किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि यह निर्माण कार्य क्षेत्र की आधारभूत संरचना को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सड़क बनने से न केवल स्थानीय निवासियों को बेहतर सुविधा मिलेगी,बल्कि आसपास के क्षेत्रों का भी विकास तेज़ी से होगा।
उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि नगर के सभी वार्डों में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है,ताकि नागरिकों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष भाजपा बलरामपुर बृजेन्द्र तिवारी,सभासद नीलम शुक्ला,सभासद प्रतिनिधि अक्षय शुक्ला,गोगे दुबे,महिला मोर्चा से सुधा पाण्डेय,अविनाश मिश्रा,गौरव मिश्रा,शिवम मिश्रा सहित वार्ड के गणमान्य नागरिक,स्थानीय जनता एवं पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह ने क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों के लिए जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया और आशा जताई कि भविष्य में भी इसी प्रकार विकास की गति बनी रहेगी।
Jd News Vision