Breaking News

संघ और समाज का एकमय हो जाना ही आर एस एस का मूल उद्देश्य – रमेश….

जेडी न्यूज विजन .

गोरखपुर : : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सौ वर्ष पूर्ण करने के पश्चात आज हम 101 वें वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का कार्य ईश्वरीय है और यह समाज से अलग नहीं है। समाज में घटित होने वाले प्रत्येक कार्य पर संघ अपनी दृष्टि रखता है और स्वस्थ , सुसंगठित, सुव्यवस्थित समाज की अवधारणा को अक्षुण्ण बनाए रखने में योगदान देता रहता है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण के कार्य में संलग्न है। भारतवर्ष एक उत्सव धर्मी राष्ट्र है। इस राष्ट्र में ऋतु और काल के अनुसार अनेक त्योहार उल्लास के साथ मनाए जाते हैं। इस राष्ट्र में तीज ,त्योहारों की एक श्रृंखला है और देखा जाए तो प्रतिदिन कोई ना कोई उत्सव रहता ही है। होली पर्व एक महान पवित्र पर्व है जो असत्य पर सत्य की,पाप पर पुण्य की, अपवित्र पर पवित्र की जीत को दर्शाता है। यह पर्व संपूर्ण राष्ट्र में अपने विविध स्वरूपों में उल्लास एवं आनंद से मनाया जाता है। विगत दशकों में मनाए जाने वाले इस पवित्र उत्सव में कुछ विकृतियां भी उत्पन्न हो गई। उत्पन्न हुए विकृतियों के कारण सामाजिक सद्भाव और समरसता के प्रतीक इस उत्सव से समाज के लोगों के उत्साह एवं सहभागिता में थोड़ी कमी का अनुभव किया गया। संक्रमण के उस काल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्कालीन विभाग प्रचारक नानाजी देशमुख ने इसकी चिंता की और समाज के प्रतिष्ठित और उत्तरदायी व्यक्तियों के बीच में इसकी चर्चा प्रारंभ करके एक नए कलेवर को देने का दृढ़ संकल्प किया गया। श्री नरसिंह भगवान की शोभायात्रा का वर्तमान स्वरूप उस महामानव के दृढ़ प्रतिज्ञा का प्रतिफल ही है। हमें उस पवित्र भावना की ज्योति को निरंतर प्रज्वलित करने का पूर्ण यत्न करना चाहिए।

उक्त बातें श्री नरसिंह भगवान शोभायात्रा आयोजन समिति, गोरखपुर महानगर के गठन के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक रमेश ने कही। उन्होंने आगे कहा की समिति द्वारा हर वर्ष कुछ नया करने का प्रयास किया जा रहा है जो फलीभूत भी हो रहा है। आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा आयोजित इस पर्व का प्रसार संपूर्ण राष्ट्र में हो रहा है और साथ ही साथ संपूर्ण राष्ट्र के मानचित्र पर अपना गोरखपुर एक उदाहरण के रूप में देखा जाने लगा है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संघचालक डॉक्टर महेंद्र अग्रवाल द्वारा इस समिति की और फाल्गुनोंत्सव की उप समिति की घोषणा की गई। समिति निर्माण में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक अजय नारायण की महती भूमिका रही।

समिति की बैठक का शुभारंभ संगठन मंत्र से हुआ और बैठक में उपस्थित अधिकारियों का परिचय इंजीनियर अरुण प्रकाश मल्ल ने कराया। आभार ज्ञापन नव नियुक्त अध्यक्ष आत्मा सिंह ने किया।

श्री भगवान नरसिंह शोभा यात्रा आयोजन समिति, गोरखपुर महानगर की घोषित कार्यकारिणी-

संरक्षक- मनोज जालान
अध्यक्ष-आत्मा सिंह
उपाध्यक्ष-सुधीर राय, डॉ दिनेश मणि, संदीप गुप्ता।
सचिव -अरुण प्रकाशमल्ल
उपसचिव-शिवम पटवा, अनन्य, सुरेंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह।

प्रचार-डॉ0 राजेश चंद्रगुप्त विक्रमी
सह प्रचार-अभय सिंह
कोषाध्यक्ष-संजय जायसवाल
सह कोषाध्यक्ष-राजकुमार शर्मा

फाल्गुन उत्सव समिति
संयोजक-बलराम अग्रवाल
सहसंयोजक-संदीप, शैलेश, संजय कश्यप, प्रवीण बरनवाल, हृदयेश सैनी, स्वतंत्रमल्ल, नंदकिशोर।

About admin

Check Also

कौड़ीराम-सोहगौरा बांध सड़क की मरम्मत में अनियमितता का आरोप…

जेडी न्यूज विजन….. सन्तोष कुमार गुप्ता…. – दो करोड़ 35 लाख की लागत से हो …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *