जेडी न्यूज़ विज़न…
बलरामपुर 6 अप्रैल : : विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष के निर्देशन में 1 से 15 तारीख तक जिलेवार बैठक होना तय हुआ है जिसमें जनपद बलरामपुर के कार्यालय पर 6 अप्रैल को एक आवश्यक बैठक जिला अध्यक्ष चौधरी विजय सिंह के अध्यक्षता में हुई जिसमें आगामी 12 अप्रैल को स्थापना दिवस पूरे जनपद सहित जिला कार्यालय बलरामपुर पर मनाए जाने वह घर-घर भगवा झंडा वितरण को लेकर विभिन्न विषयों पर विचार विमर्श किया गया, संगठन के प्रचार प्रसार और सदस्यता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया तथा गांव-गांव की इकाई से लेकर जिले के हर ब्लॉक तहसील स्तर पर सभी को एक साथ जोड़ने की बात तय हुई।
उक्त बैठक को जिला मंत्री राधेश्याम कौशल जिला उपाध्यक्ष बसंत पांडे जिला उपाध्यक्ष विजय प्रताप सोनी जिला उपाध्यक्ष शिवकुमार वाल्मीकि जिला महामंत्री रामकिशन चौधरी जिला संगठन मंत्री सुग्रीव कश्यप जिला कोषाध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा जिला मीडिया प्रभारी जय सिंह जिला अध्यक्ष मातृशक्ति प्रकोष्ठ सुनीता तिवारी तहसील प्रेमनाथ मिश्रा ब्लॉक महामंत्री शिवपुरा प्रेम मिश्रा सहित कई लोगों ने अपने-अपने विचार प्रस्तुत किया अंत में जिला अध्यक्ष चौधरी विजय सिंह ने अपने उद्बोधन में 12 अप्रैल को विश्व हिंदू महासंघ 45 वां स्थापना दिवस जिला कार्यालय पर भगवा ध्वज फहराकर ब्लॉक और नगर में ध्वजा वितरण कर मनाए जाने की बात कही।
Jd News Vision