Breaking News

सुशासन तिहार कार्यक्रम में शामिल हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरम लाल कौशिक….

जेडी न्यूज़ विज़न….

वि. ख पथरिया अंतर्गत ग्राम पंचायत किरना में आयोजित सुशासन तिहार कार्यक्रम में शामिल हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरम लाल कौशिक*

*जनता के दरवाज़े तक शासन पहुँचाना ही भाजपा का संकल्प : कौशिक*

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने बिल्हा विधानसभा अंतर्गत ग्राम किरना, विकासखंड पथरिया, जिला मुंगेली में आयोजित सुशासन शिविर 2026 में सम्मिलित होकर 21 ग्रामों से आए ग्रामवासियों, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों से आत्मीय संवाद किया। शिविर में प्राप्त समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। शिविर के दौरान 02 हितग्राहियों का ₹5 लाख तक की स्वास्थ्य सुविधा वाला आयुष्मान कार्ड बनवाया गया तथा ग्रामीणों को ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने हेतु प्रेरित किया। साथ ही ग्राम किरना के मिडिल स्कूल के उन्नयन की घोषणा की। इसके अतिरिक्त मदकू में टेनिस कोर्ट, शेड एवं सौंदर्यीकरण कार्य की घोषणा तथा ग्राम बासीन में अटल डिजिटल सुविधा केंद्र स्थापित करने की घोषणा भी की।

इस अवसर उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार आमजनों के लिए उम्मीद की नई किरण बन गई है। जिसके माध्यम से निरंतर त्वरित समाधान किया जा रहा है। शासन और जनता के मध्य परस्पर संवाद स्थापित करने की दृष्टि से आज का यह कार्यक्रम सराहनीय है। पहले जहां जनता को अपनी छोटी-छोटी समस्याओं को लेकर विभागों के चक्कर लगाने पड़ते थे, वहीं आज मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार में समस्याएं अब गांव में ही हल हो रही हैं। यही है अंत्योदय की भावना और सुशासन का संकल्प। इस अवसर पर जिला कलेक्टर श्री कुंदन कुमार जी, जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय जी, जिला महामंत्री श्री कैलाश सिंह ठाकुर जी, नगर पंचायत सरगांव अध्यक्ष श्री परमानन्द साहू जी, मंडल अध्यक्ष श्री पोषण यादव जी, जनपद अध्यक्ष श्रीमती चितरेखा जांगड़े जी, जनपद उपाध्यक्ष श्रीमती दीपिका कौशिक जी, जिला पंचायत सभापति श्रीमती अंबालिका साहू जी, जनपद सदस्य श्री मनीष साहू जी, श्री रिजवान हक जी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

About admin

Check Also

सुशासन तिहार 2026: साय सरकार सुशासन लेकर पहुंची है आपके द्वार-सुशांत शुक्ला…

जेडी न्यूज विजन….   *”समस्याओं का हो रहा त्वरित समाधान,विकास के लिए सामूहिक भागीदारी जरूरी”… …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *